*शिक्षाकर्मियों की अनुकंपा नियुक्ति और कोरोना योद्धाओं के मामले में गठित की जाएगी कमेटी*

Must Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लम्बे समय से शिक्षाकर्मियों और कोरोना योद्धाओं के मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षाकर्मियों के अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा और उनके निराकरण के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए है।
यह कमेटी शिक्षाकर्मियों की अनुकंपा नियुक्ति के लिए निर्धारित पात्रताओं का परीक्षण कर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को देगी जिस पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
वहीं कोविड-19 के दौरान सेवा में लिए गए कोविड स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा-निरंतरता और उनकी सेवा शर्तां के लिए भी वरिष्ठ अधिकारियों की एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए है।
यह कमेटी भी इन स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा निरंतरता और सेवा शर्तां के संबंध में अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को देगी जिस पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,910SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा ब्रेकिंग : दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, भीड़ में घुसी तेज रफ्तार कार; 6 से अधिक घायल

कोरबा ब्रेकिंग : दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, भीड़ में घुसी तेज रफ्तार कार; 6 से...

More Articles Like This

- Advertisement -