वकीलों के बीच हुआ विवाद,मामला पहुंचा थाने

Must Read

एक अधिवक्ता ने दूसरे अधिवक्ता के गले पर फरसा अड़ाकर उसे और सीनियर को जान से मारने की धमकी दी। अधिवक्ता की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया गया है।जानकारी के मुताबिक रामपुर पुलिस चौकी अंतर्गत खरमोरा निवासी रंग बहादुर सिंह पिता सुरेश सिंह 40 वर्ष जिला एवं सत्र न्यायालय कोरबा में वकालत करता है।

2 जुलाई को अपने सीनियर सुनील यादव के कहने पर प्रकरण में पक्षकारों को लेकर अग्रिम कार्यवाही के लिए कटघोरा न्यायालय गया हुआ था। वहां पर न्यायालयीन कार्यवाही संपन्न कराने के पश्चात रंग बहादुर सिंह शाम करीब 5.30 बजे कोरबा वापस आने के लिए न्यायालय से निकला ही था कि कटघोरा के न्यायालय परिसर में अधिवक्ता अजय साहू शराब के नशे में व धारदार फरसानुमा हथियार कमर पर लटकाए हुए पहुंचा तथा रंगग बहादुर के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी देकर गर्दन पर फरसा लगा दिया।

अजय ने धमकाया कि तू मेरे केस में खड़ा हुआ है, तुझे और तेरे सीनियर सुनील यादव को जान सहित मार दूंगा। इस दौरान पक्षकारों ने वहां पहुंचकर रंग बहादुर को किसी तरह अजय साहू के चंगुल से छुड़ाया। बाद में रंग बहादुर ने अजय साहू के विरुद्ध शिकायत थाना में प्रस्तुत किया जिस पर आरोपी के विरुद्ध धारा 294, 506 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है। जांच उपरांत धाराओं में वृद्धि संभावित है।

हमारे समाचार चैनल को लाइक और सब्सक्राइब जरूर करें

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,710SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

आवारा सांड का आतंक: 55 वर्षीय व्यक्ति को उठाकर पटका, 5 दिन में 6 से ज्यादा घायल

आवारा सांड का आतंक: 55 वर्षीय व्यक्ति को उठाकर पटका, 5 दिन में 6 से ज्यादा घायल नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -