Tuesday, December 16, 2025

*रामपुर पुलिस ने किया दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार*

Must Read

नमस्ते कोरबा :: शादी का झांसा देकर आरोपी 2016 से युवती के साथ दुष्कर्म कर रहा था। मामला तब सामने आया जब युवती रामपुर चौकी में आकर मामले कि जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज करवाई।आरोपी रितेश यादव का 2013 में मोबाईल के माध्यम से युवती से सम्पर्क हुआ। रोजाना बातचीत करते हुए प्रेम संबंध स्थापित हो गया तथा उसने युवती के साथ विवाह करने की सहमति जाहिर की। युवक के बातों में आकर 2016 से युवती के साथ फिजीकल रिलेशन बनाया । युवती ने जब युवक को शादी करने के लिए बोला तो आनाकानी करने लगा। तब उसे धोखा दिये जाने का अहसास हुआ। इसके बाद युवती रामपुर चौकी में पुलिस को अपनी आपबीती बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस चौकी रामपुर में पदस्थ उप निरीक्षक मयंक मिश्रा ने बताया की आरोपी रितेश यादव(गोलू) पिता राजू दास उम्र 24 वर्ष शक्तिपारा उरकुरा रायपुर का निवासी है । जो 2016 से युवती को शादी का प्रलोभन देकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया है। पुलिस ने मामले में आरोपी रितेश यादव पर धारा 376 भादवी के तहत मामला दर्ज कर।आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में टीम गठित कर रायपुर भेजा गया। जहां 28 जून को आरोपी को पकड़ कर चौकी लाया गया। जहाँ से उसे न्यायालय भेज दिया गया ।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,280SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि मनाई गई जिला कांग्रेस कार्यालय में

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि मनाई गई जिला कांग्रेस कार्यालय में नमस्ते कोरबा:- भारत के प्रथम गृह...

More Articles Like This

- Advertisement -