*नेशनल हाईवे सड़क मरम्मत में गुणवत्ता विहीन कार्य*

Must Read

नमस्ते कोरबा :: गरियाबंद जिले में स्थित नेशनल हाइवे 130 सी की गुणवत्ताविहीन मरम्मत का मामला सामने आया है।शुक्रवार को ठेका कम्पनी ने ठंडे डामर मिक्स मटेरियल को डाल दिया,नियमतः विभाग के अफसरों की मौजदूगी में काम होना होता है पर हैरानी की बात है कि ऐसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट अफसरों की ग़ैरमौजूदगी में हो रहा।
मामले में अहम बात ये है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के नेताओं ने निर्माण कार्य पर सवाल उठाए है।
सड़क किनारे खड़ी इन ट्रिपरो में निर्माण स्थल से 100 किमी से ज्यादा दूर से लाई गई डामर मिक्स वह मटेरियल भरा हुआ है,जिसे 80 से 100 डिग्री तापमान में सड़क पर बिछाया जाना था।लेकिन 48 घण्टे से भी ज्यादा समय बाद इसका उपयोग सड़क पर किया गया।मामले में गड़बड़ी की पुष्टि वाहन चालक ने कर दिया पर चालाक सुपर वाइजर इस पर पर्दा डालने की कोशिश करते दिखे।विभाग के अफसरों ने परफार्मेंस गारंटी का हवाला देकर कह दिया कि गड़बड़ी हुई तो भुगतना ठेके कम्पनी को है,पर कैमरे के आगे नही बोले।
190 किमी लम्बी नेशनल हाइवे में इन दिनों धवलपुर से लेकर मदांगमुडा 69 किमी पर 25 करोड के लागत से मरम्मत का काम चल रहा है। काम मे भारी अनियमितता को लेकर कांग्रेस व भाजपा दोनों ने इसका विरोध किया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनक ध्रुव और भाजयुमो जिलाध्यक्ष माखन कश्यप ने निर्माण कार्य को निम्न स्तर का बताया है। कांग्रेस नेता ने जहां मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कही है वही भाजयुमो नेता ने सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर असलियत का पर्दाफाश करने का दावा किया है। वही मामले में विभागीय अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नही है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,690SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा ब्रेकिंग :- दिनदहाड़े भाजपा नेता पर हमला, स्टील रॉड से दोनों पैर तोड़े,घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री लखनलाल सहित बड़े नेता पहुंचे...

कोरबा ब्रेकिंग :- दिनदहाड़े भाजपा नेता पर हमला, स्टील रॉड से दोनों पैर तोड़े,घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -