*एसईसीएल कॉलोनी में व्याप्त गंदगी के लिए प्रबंधन जिम्मेदार -सपना चौहान*

Must Read
नमस्ते कोरबा :: एसईसीएल कालोनी में रहने वाले कर्मियों के परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कालोनी न तो पानी पीने योग्य है ना ही मकान रहने लायक ना ही सड़क है चलने लायक। बस लोग यहाँ नौकरी के नाम से दिन काट रहे है। पार्षदों को भी कॉलोनीय में कार्य करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। एसईसीएल कोरबा के कॉलोनियों मे फैले गंदगी एवं साफ सफाई की अनिमियता के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा विकास सिंह जिलाध्यक्ष इंटक, महामंत्री जिला कॉग्रेस के मार्गदर्शन में सपना चौहान जिलाध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी एवं विजय यादव संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा महाप्रबंधक कोरबा क्षेत्र एवं क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक को ज्ञापन सौपा गया।
15 दिवस के अंदर साफ सफाई कार्य को दुरुस्त करने को कहा गया अन्यथा बड़े रूप मे आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान कॉग्रेस कमेटी के पदाधिकारी के साथ साथ संगठन के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहें। ज्ञापन देने के दौरान राजेंद्र सूर्यवंशी पार्षद वार्ड क्र 27, बृजभूषण प्रसाद, पवन विश्वकर्मा (अध्यक्ष युवा इंटक ), अंकित श्रीवास्तव, सुनीता तिग्गा, सूरज सिंह, राजेश यादव, निक्की गोयल, अर्जुन पटेल, विक्की भला, अमित सिंह, कुसाल बघेल, राहुल जागड़े, ओम पटेल, ऋतिज गोस्वामी,उपस्थित रहे।
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

SECL प्रबंधन के रवैये पर क्या कहा मंत्री लखन लाल देवांगन ने,जमीन अधिग्रहण के बाद बसाहट,मुआवजा और रोजगार में देरी पर उठाए सवाल

SECL प्रबंधन के रवैये पर क्या कहा मंत्री लखन लाल देवांगन ने,जमीन अधिग्रहण के बाद बसाहट,मुआवजा और रोजगार में...

More Articles Like This

- Advertisement -