कोरबा में जंगली सूअरों का आतंक,भटगांव-परसाखोला के पास 12 से अधिक जंगली सूअर दिखे, किसानों की बढ़ी चिंता

Must Read

कोरबा में जंगली सूअरों का आतंक,भटगांव-परसाखोला के पास 12 से अधिक जंगली सूअर दिखे, किसानों की बढ़ी चिंता

नमस्ते कोरबा :- ग्रामीण इलाकों में इन दिनों जंगली सूअरों की बढ़ती मौजूदगी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बड़ी संख्या में जंगली सूअर खेतों में पहुंचकर धान समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। तैयार होती फसल को रौंदने और खाकर बर्बाद करने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

बालको क्षेत्र से जंगली सूअरों का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें भटगांव और परसाखोला गांव के आसपास 12 से अधिक जंगली सूअर झुंड में घूमते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक जंगली सूअरों की आवाजाही बढ़ने से खेतों की निगरानी करना भी चुनौती बन गया है।

फसल के नुकसान के साथ ग्रामीणों को जंगली सूअरों के अचानक सामने आने से सुरक्षा को लेकर भी चिंता है। किसानों ने वन विभाग से क्षेत्र में जंगली सूअरों की लगातार निगरानी करने और फसलों को बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में फसलों को और नुकसान हो सकता है।

Read more :- निर्मला स्कूल की बढ़ीं मुश्किलें, शिक्षा विभाग ने जांच के दिए निर्देश,6 अक्टूबर को संयुक्त टीम करेगी निरीक्षण, शिकायतों और पूर्व 16 बिंदुओं की रिपोर्ट पर भी होगी पड़ताल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,950SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

श्री श्याम मित्र मंडल में 65.75 लाख की वित्तीय अनियमितता का खुलासा, रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी रायपुर का आदेश

श्री श्याम मित्र मंडल में 65.75 लाख की वित्तीय अनियमितता का खुलासा, रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी रायपुर का आदेश नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -