वेव पूल में सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे,अप्पू गार्डन के भीतर मौजूद लोगों के बीच आए दिन वाद विवाद और मारपीट की सम्भावना

Must Read

वेव पूल में सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे,अप्पू गार्डन के भीतर मौजूद लोगों के बीच आए दिन वाद विवाद और मारपीट की सम्भावना

नमस्ते कोरबा : भीषण गर्मी में चील्ड होने के लिए नगर व आसपास के युवाओं और युवतियों तथा बच्चों के लिए सीएसईबी चौक के निकट स्थित नगर पालिक निगम द्वारा संचालित अप्पू गार्डन का वेव पूल बड़ा माध्यम बना हुआ है। यहां बड़ी संख्या में लोग वेव पूल का आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं और घण्टों यहां बिताते हैं। इस दौरान किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था यहां नज़र नहीं आती। अप्पू गार्डन के भीतर मौजूद इन लोगों के बीच आए दिन वाद विवाद और मारपीट की सम्भावना बनी रहती है। वेव पूल में कुछ असामाजिक तत्व भी आ जाते हैं जिनके कारण खतरा बना रहता है।

Read more:-Sunday special : कोसगाई पहाड़ पर स्थित मंदिर अपनी प्रचीन पुरातात्विक धरोहर के लिए के लिए विख्यात,चढ़ाया जाता है मंदिर में सफेद ध्वज

रविवार दोपहर भी यहां कुछ लड़कों के बीच मारपीट की घटना हुई। आए दिन इस तरह की घटना होने से यहां पहुंचने वाले शांतिप्रिय लोगों में दहशत का वातावरण निर्मित रहता है। अप्पू गार्डन के संचालन से जुड़े लोग भी सुरक्षा के प्रति लापरवाह और गैर जिम्मेदार बने हुए हैं। यह एक सार्वजनिक स्थल है जहां कई तरह की प्रवृत्ति के लोग पहुंचते हैं। इसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था भी उपलब्ध रहने की आवश्यकता बनी हुई है।

यह कोई पहला मौका नहीं है बल्कि ऐसे और भी मामले हो चुके हैं जब यहां दो से तीन गुटों के बीच मारपीट हुई है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। समय रहते ध्यान न दिया गया तो बड़ी अनहोनी भी हो सकती है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,570SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Sunday special : कोरबा का एक ऐसा गांव जहां अब भी चहकती है गौरैया…ग्रामीणों के प्रयास से बची नन्ही चिड़िया की दुनिया: 

Sunday special : कोरबा का एक ऐसा गांव जहां अब भी चहकती है गौरैया…ग्रामीणों के प्रयास से बची नन्ही...

More Articles Like This

- Advertisement -