Sunday, June 29, 2025

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स अध्यक्ष पद के लिए विनोद अग्रवाल आज भरेंगे नामांकन,कहां कोरबा में भय मुक्त व्यापार और व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोपरि 

Must Read

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स अध्यक्ष पद के लिए विनोद अग्रवाल आज भरेंगे नामांकन,कहां कोरबा में भय मुक्त व्यापार और व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोपरि

नमस्ते कोरबा : जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा के चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु विनोद अग्रवाल की दावेदारी के बाद ही सभी व्यापारियों के बीच अपनी बात रखकर कहां है कि व्यापारियों की सुरक्षा, समृद्धि, सुविधा दिलाने और टैक्स से जुड़ी जटिलता को समाधान करने का प्रयास करेंगे।

आगामी 1 जुलाई 2025 को प्रस्तावित जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कोरबा कक्ष के चुनाव में विनोद अग्रवाल ने अध्यक्ष पद हेतु अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। विनोद अग्रवाल का सामाजिक, राजनीतिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र में एक सशक्त, सक्रिय एवं सम्मानजनक इतिहास रहा है।

वर्ष 2000 में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए और अपने कार्यकाल में युवा नेतृत्व को सक्रिय दिशा प्रदान की। तत्पश्चात भाजपा जिला कोषाध्यक्ष के रूप में तीन वर्षों तक संगठनात्मक एवं वित्तीय जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक निभाईं।वर्ष 2013 में कोरबा की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध रूप से चयनित हुए।

वर्ष 2022 से 2025 तक जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स कोरबा के महामंत्री पद पर कार्य करते हुए व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी रूप से प्रशासन एवं शासन तक पहुंचाया।

विनोद अग्रवाल के अध्यक्ष पद पर आसीन होने पर मुख्य लक्ष्य होंगे:

1. व्यापार विहार की स्थापना — कोरबा में एक सुव्यवस्थित व्यापारिक परिसर की स्थापना, जिससे स्थानीय व्यापार को संगठित और संरक्षित रूप मिले।

2. व्यापारियों की आवाज़ को शासन तक पहुंचाना — व्यापार से जुड़ी समस्याओं, सुझावों एवं मांगों को जिला प्रशासन एवं औद्योगिक विभागों तक प्रतिनिधित्व दिलाना।

3. टैक्सेशन से जुड़ी जटिलताओं का समाधान — व्यापारियों को टैक्स व्यवस्था में आने वाली कठिनाइयों को शासन स्तर पर उठाकर, प्रक्रियाओं को सरल और व्यापार हितैषी बनवाना।

विनोद अग्रवाल का लक्ष्य केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि व्यापारियों की सुविधा, सुरक्षा और समृद्धि हेतु सार्थक एवं प्रभावशाली प्रयास करना है।

Read more :- कोरबा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स चुनाव अध्यक्ष पद के लिए विनोद अग्रवाल ने व्यापारियों के समक्ष रखा अपना विजन

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,710SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ हरदीबाजार ब्लॉक अध्यक्ष बने राजाराम राठौर*

*छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ हरदीबाजार ब्लॉक अध्यक्ष बने राजाराम राठौर* नमस्ते कोरबा : छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष...

More Articles Like This

- Advertisement -