रानी झरिया में वन विभाग की अनोखी पहल, स्वच्छता से संवरी पर्यटन स्थल की पहचान
नमस्ते कोरबा :- जिले के प्रमुख प्राकृतिक पर्यटन स्थलों में शामिल रानी झरिया में वन विभाग द्वारा गुरुवार को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान कोरबा वनमण्डलाधिकारी श्रीमती प्रेमलता यादव के निर्देशानुसार तथा एसडीओ आशीष खेलवार के मार्गदर्शन में बालकों वन परिक्षेत्र अधिकारी जयंत सरकार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अभियान में नोवा नेचर वेल्फेयर सोसाइटी एवं स्थानीय ग्रामीण समितियों का भी सक्रिय सहयोग रहा।
कोरबा जिले के सतरेगा, बुका, नकिया, झोराघाट, गहनियां, खेतार, केंदई, कॉफी प्वाइंट, टाइगर प्वाइंट और देवपहरी जैसे प्राकृतिक स्थल प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। इन्हीं खूबसूरत स्थलों में रानी झरिया भी प्रमुख है, जहां स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से पूरे क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाकर प्लास्टिक व अन्य कचरे को हटाया गया।
सफाई के बाद समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित कर भविष्य में रानी झरिया को स्वच्छ एवं संरक्षित बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में अजगरबहार एवं मखुरपानी क्षेत्र से आए ग्रामीणों के लिए अल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था की गई, जिससे ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
वन विभाग ने पर्यटकों से अपील करते हुए कहा कि प्राकृतिक धरोहरों की सुंदरता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक और नैतिक जिम्मेदारी है। गंदगी फैलाने के बजाय प्रकृति को संरक्षित रखने में सहयोग करें।
इस अवसर पर एसडीओ आशीष खेलवार, बालकों रेंजर जयंत सरकार, मुख्य लिपिक कृष्ण कुमार, जितेंद्र सारथी, वन प्रबंधन अध्यक्ष सतपल सिंह कंवर, जनप्रतिनिधि लवभूषण प्रताप कंवर, रितेश कुमार गुप्ता, कांति कुमार कंवर, सुशील कुमार कंवर, अनिल कंवर, ओमप्रकाश भारद्वाज, राम सिंह उइके, राजेश भारद्वाज, चेतन ध्रुव, संजय राठौर, उत्तम खूंटे, सुनील खड़िया, श्रीमती अनु चंद्र भास, श्रीमती गीता नेताम, श्रीमती अनिता कंवर, नोवा नेचर रेस्क्यू टीम के राजू बर्मन, राकेश, कमलेश गोड, नरेश गोद, निशा बर्मन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Read more :- कोरबा में पहली बार इंटर-स्कूल और ओपन टेनिस बॉल फ्लड लाइट एमजीएम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट









