श्याम रंग में रंगेगा कोरबा, 26 से शुरू होगा भक्ति का महाउत्सव,निशान यात्रा, चंग धमाल और भजन संध्या… दो दिन श्याममय रहेगा शहर

Must Read

श्याम रंग में रंगेगा कोरबा, 26 से शुरू होगा भक्ति का महाउत्सव,निशान यात्रा, चंग धमाल और भजन संध्या… दो दिन श्याममय रहेगा शहर

नमस्ते कोरबा :- श्री श्याम मित्र मंडल, कोरबा द्वारा दो दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन एवं होली महोत्सव 2026 का आयोजन 26 एवं 27 फरवरी को श्री श्याम मंदिर, मिशन रोड में किया जा रहा है। महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है तथा मंडल द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

26 फरवरी को निकलेगी भव्य फाल्गुन निशान यात्रा

फाल्गुन माह के पावन अवसर पर 26 फरवरी को बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ शारदा विहार स्थित श्री सत्यनारायण अग्रवाल के निवास स्थान से होगा, जो पावर हाउस रोड होते हुए श्री श्याम मंदिर, मिशन रोड पहुंचेगी।

यात्रा में श्याम भक्त हाथों में पावन ध्वज (निशान) लेकर बाबा के जयकारों के साथ शामिल होंगे। बाबा श्याम को निशान अर्पित करने की यह परंपरा लगभग 378 वर्ष पूर्व राजस्थान के सुरजगढ़ से प्रारंभ हुई थी, जिसका निर्वहन कोरबा में भी श्रद्धापूर्वक किया जा रहा है।

इस वर्ष विशेष आकर्षण के रूप में कोरबा में पहली बार कोलकाता की प्रसिद्ध रंग रसिया ग्रुप द्वारा भव्य चंग धमाल प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही लाइव भजन संकीर्तन, पुष्प एवं गुलाल वर्षा तथा श्याम दरबार की आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेगी।

27 फरवरी को विशाल भजन संध्या एवं प्रसाद वितरण

फाल्गुन आमलकी एकादशी (27 फरवरी) के अवसर पर बाबा श्याम का मनोहारी एवं अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा तथा संपूर्ण मंदिर परिसर को पुष्पों से सजाया जाएगा।

सायं 8 बजे से दिल्ली के सुप्रसिद्ध भजन गायक भव्य सांकरी द्वारा मधुर श्याम भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। भजनों एवं चंग धमाल की सुमधुर प्रस्तुति से पूरा वातावरण फाल्गुन उत्सव के रंग में रंग जाएगा। कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा।

मंडल के अध्यक्ष सी.ए. गोपाल अग्रवाल एवं समस्त पदाधिकारियों ने नगर के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

“हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा”

Read more :- इंजेक्शन लगते ही बिगड़ी हालत, 13 माह की मासूम ने तोड़ा दम,परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

सोनम वांगचुक के समर्थन में कोरबा में अनशन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

सोनम वांगचुक के समर्थन में कोरबा में अनशन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन नमस्ते कोरबा :- दिल्ली के जंतर-मंतर पर...

More Articles Like This

- Advertisement -