Friday, December 26, 2025

पिकनिक मनाने गए दो छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव में हुए लापता, एक का शव बरामद

Must Read

पिकनिक मनाने गए दो छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव में हुए लापता, एक का शव बरामद

नमस्ते कोरबा : शुक्रवार को करीब ढाई बजे हसदेव नदी में नहाने उतरे दीपका एम डी टाइप निवासी दो छात्र तेज बहाव में बह गए। एक का शव बरामद किया गया है जबकि दूसरा छात्र तेज बहाव में लापता हैं जिसकी खोज बीन जारी हैं।

यह दुखदाई घटना जांजगीर जिला के देवरी पिकनीक स्पॉट के समीप हसदेव नदी में घटित हुई।

जानकारी के अनुसार SECL दीपका के दो छात्र सुमित सिंह 19 वर्ष और अश्विनी सिंह 24 वर्ष पिकनीक मनाने देवरी गए थे। हसदेव नदी में नहाने के दौरान दोनों पानी के तेज बहाव में बह गए। स्थानीय लोगों ओर पुलिस की मदद से अश्विनी सिंह का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि सुमित अब तक लापता हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बिलासपुर से SDRF की टीम को बुलाया गया। रात होने की वजह से खोजबीन रोक दी गई है। शनिवार को सुबह से सुमित की तलाश शुरू की जाएंगी।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,370SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

धान खरीदी में अव्यवस्था की शिकायतें, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने लिया जायज़ा

धान खरीदी में अव्यवस्था की शिकायतें, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने लिया जायज़ा नमस्ते कोरबा :- जिले में धान खरीदी...

More Articles Like This

- Advertisement -