बजट आम जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा : जय सिंह अग्रवाल

Must Read

बजट आम जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा : जय सिंह अग्रवाल

नमस्ते कोरबा। प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जय सिंह अग्रवाल ने इसे आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में पूरी तरह असफल बताया है।

उन्होंने कहा कि बजट में किसानों, युवाओं, कर्मचारियों और मध्यम वर्ग के लिए कोई ठोस प्रावधान नजर नहीं आता। सरकार ने बड़े-बड़े दावे तो किए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर राहत पहुंचाने वाले प्रभावी कदमों का अभाव है।

श्री अग्रवाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक चुनौतियों के बीच सरकार को जनहितकारी योजनाओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए था, किंतु बजट में प्राथमिकताएं स्पष्ट नहीं दिखतीं। उनके अनुसार किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने तथा शहरी व ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए ठोस वित्तीय प्रावधान आवश्यक थे, जो इस बजट में नजर नहीं आते।

पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि जिन वादों के आधार पर सरकार सत्ता में आई थी, उनका बजट में उल्लेख तक नहीं किया गया है। कुल मिलाकर यह बजट केवल घोषणाओं तक सीमित रह गया है।

Read more :- ऊर्जाधानी में बदला मौसम का मिजाज, हल्की बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा

15 फीट ऊंचे छप्पर पर बैठा मिला अजगर, घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू, जन सुरक्षा एवं बेजुबान के लिए हम हर खतरे से निपटने के लिए तत्पर ,जितेंद्र सारथी

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,630SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रेल उपेक्षा पर कोरबा में उबाल,जनप्रतिनिधि,श्रमिक नेता और सामाजिक संगठन एक मंच पर; रेल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलने के संकेत

रेल उपेक्षा पर कोरबा में उबाल,जनप्रतिनिधि,श्रमिक नेता और सामाजिक संगठन एक मंच पर; रेल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलने...

More Articles Like This

- Advertisement -