कोरबा में मूसलाधार बारिश,रुक-रुककर तेज बौछारों से जनजीवन प्रभावित

Must Read

कोरबा में मूसलाधार बारिश,रुक-रुककर तेज बौछारों से जनजीवन प्रभावित

नमस्ते कोरबा :- शहर में शुक्रवार सुबह से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। रुक-रुककर हो रही तेज बारिश ने जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और कुछ अंतराल के बाद तेज बौछारें पड़ रही हैं। बारिश के कारण सड़कों पर पानी और कीचड़ की स्थिति बनने से लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है।

लगातार बारिश का सबसे ज्यादा असर रोजमर्रा के कामकाज पर दिखाई दे रहा है। जरूरी काम से घर से निकलने वाले लोगों को बारिश के बीच सफर करना पड़ रहा है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की आशंका है, वहीं तेज बारिश के दौरान यातायात भी प्रभावित हो रहा है।शनिवार को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाना है। बारिश के चलते खुले मैदान में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों पर असर पड़ने की आशंका है। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो स्वतंत्रता दिवस समारोह की व्यवस्थाएं प्रभावित हो सकती हैं।

Read more:- **वह बचपन वाला 15 अगस्त… जब तिरंगा, लड्डू और स्कूल की घंटी ही सबसे बड़ी खुशी थी**

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बुधवारी बाजार मार्ग पर जरा संभलकर! आधी सड़क पर गाड़ियों का कब्जा,बाकी पर डिवाइडर का काम राहगीरों के लिए बची बस संकरी राह

बुधवारी बाजार मार्ग पर जरा संभलकर! आधी सड़क पर गाड़ियों का कब्जा,बाकी पर डिवाइडर का काम राहगीरों के लिए...

More Articles Like This

- Advertisement -