पंडित रविशंकर शुक्ला नगर में घर का ताला तोड़कर चोरी,जेवरात और नगदी ले उड़े चोर

Must Read

पंडित रविशंकर शुक्ला नगर में घर का ताला तोड़कर चोरी,जेवरात और नगदी ले उड़े चोर

नमस्ते कोरबा :- मानिकपुर चौकी क्षेत्र के रविशंकर शुक्ल नगर में एक सूने मकान में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार रविशंकर शुक्ल नगर निवासी ज्योति चंद्रा पंडित रविशंकर शुक्ल नगर के एमआईजी 2/113 में रहती हैं। वे अपनी बहन के घर भोपाल गई हुई थीं, जिसके कारण घर बंद था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाते हुए घर का ताला तोड़ दिया और अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा नगदी पर हाथ साफ कर दिया।

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह जब घर में काम करने वाली बाई सफाई के लिए पहुंची तो उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद उसने तुरंत इसकी सूचना ज्योति चंद्रा को दी। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने रिश्तेदार पारस चंद्रा को दी उन्होंने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी मानिकपुर चौकी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात व करीब 5 हजार रुपये नगद समेत लगभग 3 लाख रुपये का सामान ले गए हैं।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर जल्द ही चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ सकती है,

Read more :- अफीम खेती और नशे के कारोबार के खिलाफ कांग्रेस का बीजेपी कार्यालय घेराव, जयसिंह अग्रवाल का सरकार पर तीखा हमला

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार*पैवेलियन में औद्योगिक संचालन में महिला नेतृत्व, तकनीकी नवाचार और सामुदायिक विकास की झलक

*छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार*पैवेलियन में औद्योगिक संचालन में महिला नेतृत्व, तकनीकी नवाचार और...

More Articles Like This

- Advertisement -