पिछले बरसात में क्षतिग्रस्त हुई सड़क,प्रशासन ने बारिश से पहले सड़क सुधारने की कही बात,अब ग्रामीण खुद श्रमदान कर रास्ता बनाने में लगे

Must Read

पिछले बरसात में क्षतिग्रस्त हुई सड़क,प्रशासन ने बारिश से पहले सड़क सुधारने की कही बात,अब ग्रामीण खुद श्रमदान कर रास्ता बनाने में लगे

नमस्ते कोरबा :- पिछली बारिश के दौरान कोरबा जिले के पौड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम लेपरा इलाके में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क का एक किलोमीटर लंबा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। तब से लेकर अब तक इस इलाके में आवागमन बाधित हो गया है और लोग परेशान हैं।

जिला प्रशासन ने पिछले दिनों सड़क को बारिश से पहले सुधारने की बात कही थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब ग्रामीण खुद श्रम दान कर रास्ता बनाने मेँ लगे हैं ताकि बाढ़ से मार्ग न टूट सकें,

दरअसल वर्ष 2025 का मानसून सीजन नजदीक है यानी लोगों के सामने फिर से परेशानियां आगामी दिनों में होने वाली है इस समस्या को ध्यान में रखते हुए लोग केवल चिंतित ही नहीं बल्कि वह इस बात को लेकर भी गंभीर है कि आखिर विकल्प कैसे तलाशा जाये।

क्युकी इस मार्ग के भरोसे 10 ग्राम आश्रित हैं वही बाढ़ से लगभग 100 एकड़ सफल बर्बाद होने कि संभावना है इसलिए आज ग्राम लेपरा, बांगो के लोगों ने सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए कुछ तैयारी कर शुरुआत की है। यह लोग अपने हिसाब से ऐसा कुछ करने की तैयारी में है जिससे की बारिश के दौरान भी तान नदी का पानी आसपास में खेतों को  नुकसान न पहुंचा सके।

इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि प्रसासन ने सड़क निर्माण व बाढ़ नियंत्रण पर रिटर्निंग वाल बनाने कों लेकर स्वीकृति दे दी है बावजूद इसके अभी तक काम शुरु नहीं हो पाया है अब उन्हें प्रसासन पर भरोसा नहीं कि इस सीजन काम हो पायेगा क्योंकि कुछ ही दिनों मेँ बारिस आने वाली है, लोग चिंतित है बाढ़ कों लेकर।

Read more :- कोरबा में तेज बारिश की वजह से कार पर गिरा पेड़, 2 कार क्षतिग्रस्त

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन नमस्ते कोरबा। विजयादशमी के पावन...

More Articles Like This

- Advertisement -