हसदेव नदी पर बना कुदुरमाल पुल जर्जर, प्रशासन ने आवाजाही पूरी तरह की बंदl

Must Read

हसदेव नदी पर बना कुदुरमाल पुल जर्जर, प्रशासन ने आवाजाही पूरी तरह की बंद

नमस्ते कोरबा : कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र स्थित हसदेव नदी पर बने कुदुरमाल पुल को प्रशासन ने वाहनों और पैदल यात्रियों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया है। हाल ही में पुल की स्थिति का सर्वे और तकनीकी निरीक्षण किया गया था, जिसमें टीम ने पुल को अत्यंत जर्जर और किसी भी वक्त ढहने की स्थिति में पाया। संभावित दुर्घटना को देखते हुए तत्काल प्रभाव से पुल पर हर प्रकार की आवाजाही रोक दी गई।

लगभग 50 वर्ष पुराना यह पुल सर्वमंगला कनवेरी मार्ग से उरगा की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित है। लंबे समय से भारी वाहनों का अत्यधिक दबाव पड़ने के कारण इसकी संरचना कमजोर हो गई थी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी नरेंद्र मिश्रा के अनुसार, पुल की स्थिति बेहद चिंताजनक थी और समय रहते खतरे का पता चलने से बड़ा हादसा टल गया।

प्रशासन ने पुल बंद होने की सूचना संबंधित थाना, चौकी तथा पड़ोसी जिले जांजगीर-चांपा को भी भेज दी है। पुल की दोनों ओर बैरिकेड, संकेतक बोर्ड और सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं ताकि कोई भी वाहन या व्यक्ति अनजाने में बंद मार्ग पर न पहुंचे।

पुल के बंद रहने के दौरान करीब तीन महीने या उससे अधिक समय तक मरम्मत और पुनर्निर्माण का कार्य चलेगा। इस बीच हल्के वाहनों के लिए कोरबा से वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है, जबकि भारी वाहनों को दर्री होते हुए ध्यानचंद चौक, रिंगरोड और बालको मार्ग से उरगा की ओर जाने की अनुमति दी गई है।

पुल बंद होने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों को असुविधा की आशंका है, लेकिन सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए लोग प्रशासन के निर्णय का स्वागत कर रहे हैं। प्रशासन लगातार ग्रामीणों और यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों की जानकारी देने के लिए सूचना पैनल और दिशा-निर्देश जारी कर रहा है।

सर्वेक्षण टीम ने पुल की खराब स्थिति को देखते हुए जल्द से जल्द इसकी मरम्मत और पुनर्निर्माण की सिफारिश की है। तब तक पुल पर आवागमन सख्ती से प्रतिबंधित रहेगा।

Read more :- एनकेएच वॉकथॉन में उमड़ा कोरबा: घंटाघर से अस्पताल तक स्वास्थ्य जागरूकता की ऐतिहासिक कदमताल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

सरस्वती साइकिल योजना पर उठे सवाल: छात्राओं को मिलीं गुणवत्ताविहीन साइकिलें, राकेश जालान बोले— “अपने खर्च पर बनवाऊंगा बेटियों की सभी खराब साइकिलें”..

सरस्वती साइकिल योजना पर उठे सवाल: छात्राओं को मिलीं गुणवत्ताविहीन साइकिलें, राकेश जालान बोले— "अपने खर्च पर बनवाऊंगा बेटियों...

More Articles Like This

- Advertisement -