कनबेरी के श्री अग्रसेन गौधाम में गोपाष्टमी महोत्सव, भव्य गो गोपाल मंदिर में 800 गौवंश की होगी पूजा,

Must Read

कनबेरी के श्री अग्रसेन गौधाम में गोपाष्टमी महोत्सव, भव्य गो गोपाल मंदिर में 800 गौवंश की होगी पूजा,

17 नवंबर को कनबेरी के अग्रसेन गौधाम में होगा भव्य आयोजन, पूजा-अर्चना के साथ भंडारा और मंदिर दर्शन की भी व्यवस्था

नमस्ते कोरबा :- गौवंश के संरक्षण, संवर्धन और भारतीय संस्कृति में उनके महत्व को समर्पित गोपाष्टमी पर्व पर 17 नवंबर को ग्राम कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम में भव्य आयोजन होगा। इस अवसर पर गौधाम में संरक्षित करीब 800 गौवंश की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी।

साथ ही गौसेवा और संरक्षण के संकल्प के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन को लेकर गौधाम संचालन समिति ने रविवार को कोरबा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तैयारियों और गौधाम की गतिविधियों की जानकारी दी।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि गौधाम का संचालन बीते कई वर्षों से सर्वसमाज के सहयोग से किया जा रहा है। यहां दान में मिले, बेसहारा और दुर्घटनाओं में घायल गौवंश को आश्रय देकर उनका संरक्षण किया जाता है। सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार अग्रवाल ने शुरुआत में 4.50 एकड़ जमीन दान की थी, जिसके बाद दो एकड़ अतिरिक्त भूमि की व्यवस्था भी की गई। जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों के सहयोग से गौधाम का विस्तार और संचालन जारी है।

225 गौवंश के लिए अनुदान, संरक्षण 800 का

समिति ने बताया कि सरकारी प्रावधान के तहत एक गौवंश के लिए प्रतिदिन 25 रुपये के हिसाब से 25 लाख सालाना चार किस्त में अनुदान मिलता है जबकि गौधाम का सालाना खर्च लगभग 70 लाख रुपए होता है, लेकिन निर्धारित मापदंडों के अनुसार अधिकतम 225 गौवंश के लिए ही सहायता का प्रावधान है। जबकि गौधाम में करीब 800 गौवंश संरक्षित हैं। ऐसे में निर्धारित सहायता से तीन गुना से अधिक गौवंश की देखभाल करना समिति के लिए बड़ी चुनौती है। इसके बावजूद यहां आने वाले बेसहारा और घायल गौवंश को वापस नहीं लौटाया जाता। सर्वसमाज के सहयोग से चारा, देखभाल और अन्य व्यवस्थाएं संचालित की जा रही हैं।

गौशाला के विस्तार और संबद्धता का प्रस्ताव लंबित

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि गौवंश की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त निर्माण के लिए स्वीकृति और सहयोग मिला है, लेकिन सरकारी नियमों के तहत एक ग्राम पंचायत क्षेत्र में एक ही गौशाला के संचालन की व्यवस्था होने से विस्तार और अनुदान संबंधी दिक्कतें आ रही हैं। समिति चाहती है कि मौजूदा गौधाम से संबद्ध दूसरी गौशाला के संचालन की अनुमति दी जाए ताकि अधिक संख्या में गौवंश का संरक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इस संबंध में मुख्यमंत्री, पशुपालन मंत्री और छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष को भी अवगत कराया गया है।

मंत्री और विधायक के सामने रखेंगे पांच मांगें

गोपाष्टमी के आयोजन में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। समिति उनके समक्ष गौधाम के सुचारु संचालन, गौवंश संरक्षण और विस्तार से जुड़ी पांच प्रमुख मांगें रखेगी। समिति को उम्मीद है कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से गौसेवा के इस कार्य को और व्यवस्थित एवं व्यापक बनाया जा सकेगा।

गौ गोपाल के भव्य मंदिर में दर्शन का अवसर

गौधाम परिसर में छत्तीसगढ़ का एकमात्र भव्य गौ गोपाल मंदिर भी आकर्षण का केंद्र है। सर्वमंगला मंदिर से करीब सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम कनबेरी का यह गौधाम धार्मिक आस्था के साथ गौसेवा का भी प्रमुख केंद्र बन रहा है। समिति ने 17 नवंबर को गोपाष्टमी पर आयोजित पूजा-अर्चना, दर्शन और भंडारे में शामिल होने के लिए सर्वसमाज के लोगों से पहुंचने की अपील की है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अग्रवाल सभा कोरबा के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, गौधाम के अध्यक्ष जयंत अग्रवाल,सचिव राधेश्याम अग्रवाल (पिंटू), पूर्व अध्यक्ष सुनील जैन (टोनी), पूर्व अध्यक्ष शंकर लाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष देवाशीष केडिया, माता माधवी देवी गौशाला के उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल और गौधाम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल उपस्थित थे।

Read more :- बुधवारी बाजार में गाड़ियां हटवाकर महापौर ने कहां “मेरा आदेश चलता है… बाकी का पता नहीं! महापौर के बयान से निगम में हलचल”

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,950SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पसान क्षेत्र के बनखेता में हाथियों का कहर,मकान तोड़ा,धान की फसल रौंदी,चिंघाड़ सुनकर घर छोड़ भागा परिवार, 65 हाथियों के दल से गांवों में...

पसान क्षेत्र के बनखेता में हाथियों का कहर,मकान तोड़ा,धान की फसल रौंदी,चिंघाड़ सुनकर घर छोड़ भागा परिवार, 65 हाथियों...

More Articles Like This

- Advertisement -