कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम हुंकरा की पहाड़ी के पास एक अज्ञात युवक की अधजली लाश मिली

Must Read

कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम हुंकरा की पहाड़ी के पास एक अज्ञात युवक की अधजली लाश मिली

नमस्ते कोरबा : रविवार सुबह कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम हुंकरा की पहाड़ी के पास एक अज्ञात युवक की अधजली लाश मिलने से सनसनी व्याप्त है। सुबह उस तरफ गए कुछ ग्रामीणों ने शव को देखा तो उन्होंने गाव के सरपंच को फोन द्वारा सूचना दी। सरपंच ने मौके पर पहुंच कर कटघोरा पुलिस को सूचना दी। शव की शिनाख्ती नहीं हो पाई।

Read more :-मालगाड़ी के सामने कूद कर एक युवक ने किया आत्महत्या,सोनालिया फाटक के पास की घटना

घटना स्थल पर एक जोड़ी चप्पल व सायकल मिली है। प्रारम्भिक तौर पर इस बात की शंका जताई जा रही है कि कुछ युवक यहां रात्रि शराब पीने आये होंगे और आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया होगा। बताया जा रहा है कि पेट्रोल से जलाया गया है और जलाने के बाद शव को उठाकर पहाड़ी के पीछे नीचे फेंक दिया गया। फिलहाल कटघोरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव की शिनाख्ती के लिये ग्रामीणों से पुछताछ कर रही है।

कटघोरा से वासु अग्रवाल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,560SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के निवास पर कल होली स्नेह मिलन समारोह की रहेगी धूम 

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के निवास पर कल होली स्नेह मिलन समारोह की रहेगी धूम नमस्ते कोरबा। नगर विधायक...

More Articles Like This

- Advertisement -