कस्तूरबा छात्रावास की छात्राओं का फूटा गुस्सा,कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर चक्काजाम,अधीक्षिका पर प्रताड़ना के आरोप

Must Read

कस्तूरबा छात्रावास की छात्राओं का फूटा गुस्सा,कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर चक्काजाम,अधीक्षिका पर प्रताड़ना के आरोप

नमस्ते कोरबा :- कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की छात्राओं का गुरुवार को गुस्सा सड़क पर उतर आया। छात्राओं ने छात्रावास की अधीक्षिका शारदा नेताम पर मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना, देर रात तक पूजापाठ कराने, खराब गुणवत्ता का भोजन देने और हाथ-पैर की मालिश कराने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। अचानक हुए प्रदर्शन से हाईवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने आरोप लगाया कि अधीक्षिका द्वारा देर रात तक पूजापाठ कराया जाता है, जिससे उनकी पढ़ाई और आराम प्रभावित होता है। छात्रावास में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी छात्राओं ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ।

छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि उनसे हाथ-पैर की मालिश कराई जाती है और विरोध करने पर मारपीट के साथ कार्रवाई की धमकी दी जाती है। छात्राओं का कहना है कि उन्होंने पूर्व में भी मामले की शिकायत विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) से की थी, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ा।

अधिकारियों ने सुने छात्राओं के बयान

चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्राओं से बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनीं और अलग-अलग बयान दर्ज किए। समझाइश और कार्रवाई के आश्वासन के बाद करीब आधे घंटे में छात्राओं ने प्रदर्शन समाप्त किया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हुआ।

प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षिका को तत्काल प्रभाव से हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर पोंडी उपरोड़ा तहसीलदार विनय देवांगन, नायब तहसीलदार सुमन मानिकपुरी, बीईओ के.आर. दयाल, जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय तथा बांगों थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। फिलहाल मामले की जांच जारी है। छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोपों की वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Read more :- सर्वमंगला चौक में चालक को आई झपकी, गार्डन में जा घुसा कोयला लोड ट्रेलर

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

सर्वमंगला चौक में चालक को आई झपकी, गार्डन में जा घुसा कोयला लोड ट्रेलर

सर्वमंगला चौक में चालक को आई झपकी, गार्डन में जा घुसा कोयला लोड ट्रेलर नमस्ते कोरबा :- बुधवार देर रात...

More Articles Like This

- Advertisement -