श्रद्धा महिला मण्डल बिलासपुर के तत्वाधान मे कोरबा क्षेत्र मे हुआ एसईसीएल नारी शक्ति खेल महोत्सव-2025 का आयोजन
नमस्ते कोरबा : एसईसीएल, मुख्यालय बिलासपुर के निर्देशानुसार एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के सौजन्य से श्र्द्धा महिला मण्डल एसईसीएल, बिलासपुर के तत्वाधान मे एसईसीएल नारी शक्ति खेल महोत्सव का शुभारंभ दिनांक 12 दिसंबर को क्षेत्रीय महाप्रबंधक के मुख्य आतिथ्य, सृष्टि महिला समिति की अध्यक्षा की अध्यक्षता एवं अन्य अतिथियों के उपस्थिति मे समपन्न हुआ|
कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी के तैलिय चित्र पर दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण एवं कोल इंडिया गीत के साथ हुआ| महिला कर्मचारियो एवं कर्मचारियो के गृहणियो का खेल के प्रति उत्साहवर्धन हेतु विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया जा किया गया| इस प्रतियोगिता मे बैडमिंटन, टेबल टैनिस,
50 मीटर रेस, 100 मीटर रेस, 4X50 मीटर रीले रेस, केरम, शतरंज, फ्लाइंग डिस्क, क्रिकेट का आयोजन हुआ| इसके साथ ही फ़न गेम मटका दौड़, एक पैर दौड़, जलेबी रेस, पीक एंड रन रेस, स्पून लेमन दौड़, कुर्सी दौड़, थ्री लेग, रस्साकसी जैसे बचपन के खेलो महिलाओ ने बड़चड़ कर हिस्सा लिया| सम्पूर्ण प्रतियोगिता मे 168 प्रतिभागियो ने हिस्सा लिया|
Read more :- प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन का आरोप,सभा को लेकर दो समुदाय आमने-सामने,
कोरबा में टॉवर पर चढ़ा युवक,टॉवर से कूदने की कोशिश,समझाइश से टली बड़ी अनहोनी









