कोरबा में टॉवर पर चढ़ा युवक,टॉवर से कूदने की कोशिश,समझाइश से टली बड़ी अनहोनी

Must Read

कोरबा में टॉवर पर चढ़ा युवक,टॉवर से कूदने की कोशिश,समझाइश से टली बड़ी अनहोनी

नमस्ते कोरबा :- जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत रावण भांटा में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक जिओ मोबाइल टावर पर चढ़ गया और कूदने की कोशिश करने लगा। टावर पर युवक को देख आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

जानकारी के अनुसार रावण भांटा निवासी कर्ण चौहान घरेलू विवाद से आहत होकर जिओ टावर पर चढ़ गया था। युवक की गतिविधियों को देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मौके पर पहुंचे परिजन और मुहल्ले वासियों ने युवक को समझाइश दी। काफी देर तक चले प्रयासों के बाद युवक शांत हुआ और सुरक्षित रूप से टावर से नीचे उतर आया। युवक के नीचे उतरते ही परिजनों सहित मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

Read more :- कोरबा में तंत्र-मंत्र बना मौत का जाल, 3 की गला घोंटकर हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार,पूरे मामले में पुलिस ने क्या कहा देखिए

सुभाष चौक पर सड़क पर फैला तेल, आधा दर्जन दोपहिया सवार घायल, वीडियो हुआ वायरल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Sunday special : एक पुल नहीं… बचपन का सवाल है! मुड़धोवा के बच्चों से पूछिए, विकास के दावों और हकीकत के बीच कितनी गहरी...

Sunday special : एक पुल नहीं... बचपन का सवाल है! मुड़धोवा के बच्चों से पूछिए, विकास के दावों और...

More Articles Like This

- Advertisement -