सरोज पर भारी पड़ गया “लापता” के विरुद्ध “बाहरी” का ठप्पा, कांग्रेस प्रत्याशी निर्णायक बढ़त  की ओर

Must Read

सरोज पर भारी पड़ गया “लापता” के विरुद्ध “बाहरी” का ठप्पा, कांग्रेस प्रत्याशी निर्णायक बढ़त  की ओर

नमस्ते कोरबा : छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से एकमात्र कोरबा की सीट अभी तक के रुझानों में कांग्रेस की झोली में जाती दिख रही है।

कोरबा लोकसभा से चुनाव लड़ रही भाजपा की दीदी सरोज पांडे और कांग्रेस की भाभी ज्योत्स्ना महंत में कांटे की टक्कर है। कथित तौर पर कोरबा को अपना मायका बताने वाली दीदी पर आखिरकार शुरू से लग रहा बाहरी का ठप्पा महंगा पड़ गया।

Read more:- लगभग 21 हजार वोटो से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत आगे, मतगणना स्थल पर समर्थकों में उत्साह

वैसे यह मसला भाजपा के ही निगम में नेता प्रतिपक्ष हितानन्द अग्रवाल व दूसरे नेताओं ने सांसद ज्योत्सना महंत को लापता बता कर छेड़ा था और अव उन पर ही भारी पड़ता दिख रहा है। कहा जाए कि चुनाव में ओवर रिएक्ट और ओवर कॉन्फिडेंस भारी पड़ रहा है तो कोई गलत नहीं होगा। आपको बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे से लगभग 28000 वोटो से आगे चल रही है जो कि संभवत निर्णायक बढ़त होगी,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन नमस्ते कोरबा। विजयादशमी के पावन...

More Articles Like This

- Advertisement -