Tuesday, December 16, 2025

श्रमिक दुखी हो तो देश सुखी नहीं रह सकता, हाथ और औजार से काम करने वाला कामगार राष्ट्र की प्रगति और उन्नति गढ़ता है: सरोज पांडेय

Must Read

श्रमिक दुखी हो तो देश सुखी नहीं रह सकता, हाथ और औजार से काम करने वाला कामगार राष्ट्र की प्रगति और उन्नति गढ़ता है: सरोज पांडेय

भाजपा प्रत्याशी डॉ सरोज पांडेय ने श्रम नगरी कोरबा के कामगार भाईयों को दी श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं

नमस्ते कोरबा। भारतीय जनता पार्टी की कोरबा लोकसभा प्रत्याशी डॉ सरोज पांडेय ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रम नगरी कोरबा के मजदूर भाइयों को शुभकामनाएं प्रदान की है। उन्होंने कहा कि हाथ और औजारों से काम करने वाला श्रमिक देश व समाज के निर्माण में एक मजबूत नीव की भूमिका निभाता है।

हमारा भारत सहस्त्र शताब्दियों से कर्मठ और मेहनतकश कामगारों का देश रहा है, जहां इतिहास और वर्तमान में अनेक ऐसी विरासतें हैं, जो हमारे श्रमिक संसाधनों की बेजोड़ कारीगरी के वैभव की झलक दिखाते हैं। राष्ट्र के विकास में उनका योगदान महत्वपूर्ण है। किसी भी देश, समाज, संस्था और उद्योग में मजदूरों, कामगारों और मेहनतकशों का योगदान अतुलनीय है।

सुश्री पांडेय ने कहा कि मैं श्रम को एक महायज्ञ मानती हूं और अगर श्रमिक दुखी हैं तो देश कभी सुखी नहीं हो सकता। समाज के तौर पर हमें श्रम का सम्मान करना भी आना चाहिए। देश के विकास में ऐसा कोई निर्माण नहीं, जिसमें मजदूर वर्ग के परिश्रम का योगदान सम्मिलित ना हो। राष्ट्र की प्रगति और उन्नति में इनकी भागीदारी के बिना असंभव है।

मजदूर दिवस का मकसद मजदूरों के सम्मान के अलावा उनकी एकता को मजबूत बनाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरुक करना भी है।सुश्री पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल ही भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों को बिना गारंटी के न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण सहायता उपलब्ध है।

यह योजना बुनकरों, सुनारों, लोहारों, कपड़े धोने वाले श्रमिकों और नाई सहित पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के लिए जीवनस्तर बेहतर बनाने कारगर साबित हो रहा है। लाखों परिवारों को लाभ मिल रहा है। आने वाले समय में श्रमिक जगत के विकास और उन्नति की दिशा में नए आयाम स्थापित होंगे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,280SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि मनाई गई जिला कांग्रेस कार्यालय में

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि मनाई गई जिला कांग्रेस कार्यालय में नमस्ते कोरबा:- भारत के प्रथम गृह...

More Articles Like This

- Advertisement -