Wednesday, July 30, 2025

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट कोरबा पहुंचे,पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की उपस्थिति में उनका भव्य स्वागत किया गया

Must Read

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट कोरबा पहुंचे,पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की उपस्थिति में उनका भव्य स्वागत किया गया

नमस्ते कोरबा :- छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट शुक्रवार को रात करीब 10 बजे कोरबा पहुंचे। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में पहले से ही कार्यकर्ता इंतजार कर रहे थे। पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की उपस्थिति में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान साथ में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज उपस्थित थे।

प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कार्यकर्ताओं से मुखातिब होते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की रूपरेखा बताई। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर संघर्ष करना है। चाहे अच्छा वक्त हो या बुरा हमें एक परिवार की तरह सभी परिस्थितियों का सामना करना है। देर रात कोरबा पहुंचने पर भी बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा उत्साह पूर्ण स्वागत करने पर सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया एवं आगामी लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

गौरतलब है प्रदेश में यात्रा रायगढ़ से खरसिया, खरसिया से कोरबा, कोरबा-कटघोरा से तारा, तारा-उदयपुर से अंबिकापुर, राजपुर, बलरामपुर, रामानुजगंज इत्यादि मार्गों गुजरेगी।

Read more:-कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का प्रथम कोरबा आगमन,राहूल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सफल आयोजन के लिए लेंगे बैठक 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा ब्रेकिंग : कुएं की मिट्टी ने छीना पूरा परिवार,27 घंटे की रेस्क्यू के बाद तीन शव बरामद, देखें वीडियो

कोरबा ब्रेकिंग : कुएं की मिट्टी ने छीना पूरा परिवार,27 घंटे की रेस्क्यू के बाद तीन शव बरामद, देखें...

More Articles Like This

- Advertisement -