Saturday, June 28, 2025

मूलभूत समस्या पानी,बिजली को लेकर सहित अन्य मांगो को लेकर शहीद वीर नारायण चौक कटघोरा पर किया चक्का जाम

Must Read

मूलभूत समस्या पानी,बिजली को लेकर सहित अन्य मांगो को लेकर शहीद वीर नारायण चौक कटघोरा पर किया चक्का जाम

नमस्ते कोरबा :- कटघोरा नगर में पानी और बिजली की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय नागरिकों ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। शहीद वीर नारायण चौक पर हुए इस चक्का जाम में बड़ी संख्या में नगरवासियों के साथ भाजपा पार्षद व पूर्व उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल और अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

शहर में यातायात प्रभावित, बड़े वाहन रोके गए,प्रदर्शनकारियों ने दोनों ओर से सड़कों को जाम कर दिया, जिससे लंबी कतारों में गाड़ियाँ फँस गईं। छोटे वाहनों और दोपहिया को निकासी दी गई, लेकिन बड़े वाहनों को रोक दिया गया। इससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई और स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया।

भाजपा पार्षदों की अगुवाई में हुआ प्रदर्शन

प्रदर्शन में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, अजय गर्ग समेत अन्य पार्षद भी शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द बिजली और पानी की समस्या का समाधान किया जाए, वरना आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।

प्रशासन के आश्वासन पर समाप्त हुआ जाम

करीब आधे घंटे तक चला चक्का जाम, जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हुआ। मौके पर पहुंचे एसडीएम रोहित सिंह, नायब तहसीलदार बिजली विभाग के डी एई जेई, नगर पालिका के सब इंजीनियर और नगर पंचायत के स्टाफ ने नागरिकों से वार्ता की।

समाधान का आश्वासन

बैठक में अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आज से बिजली, सोमवार से पानी व्यवस्था दुरुस्त कर लिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम हटाया और स्थिति सामान्य हुई। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखने और समाधान सुनिश्चित करने का भरोसा दिया है।

Read more :- कोरबा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स चुनाव अध्यक्ष पद के लिए विनोद अग्रवाल ने व्यापारियों के समक्ष रखा अपना विजन

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,710SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

व्यापारियों के बीच पहुंच रहे गजानन्द अग्रवाल, पैनल के लिए समर्थन की अपील,जिला चेम्बर को सशक्त और सक्रिय बनाने हमारा पैनल प्रतिबद्ध: अध्यक्ष प्रत्याशी...

व्यापारियों के बीच पहुंच रहे गजानन्द अग्रवाल, पैनल के लिए समर्थन की अपील,जिला चेम्बर को सशक्त और सक्रिय बनाने...

More Articles Like This

- Advertisement -