देर रात निहारिका बुधवारी बाजार रोड पर सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को लिया चपेट में

Must Read

देर रात निहारिका बुधवारी बाजार रोड पर सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को लिया चपेट में

नमस्ते कोरबा :- निहारिका बुधवारी बाजार रोड पर सोमवार की देर रात सड़क हादसा हुआ है,जिसमें एक तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक को ठोकर मारी।दुर्घटना में बाइक सहित सवार कार के नीचे आ गया फिर भी कार चालक ने वाहन नहीं रोका और बाइक सहित उसे घसीटते हुए काफी दूर ले गया।गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को हॉस्पिटल ले जाया गया है।

इस संबंध में पता चला है कि श्री राम जानकी मंदिर बुधवारी के सामने छत्तीसगढ़ डिज्नी मेला के पास विपरीत दिशा से आ रही हीरो होंडा बाइक को तेज रफ्तार एसयूवी कार ने जोरदार टक्कर मार दी और करीब 150 फीट घसीटते हुए भागती चली गई।सड़क पर खून के निशान की पूरी लकीर बन गई है। बाइक के नीचे फंस जाने और डिवाइडर से टकराने पर कार रुक गई।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

राहगीरों की मदद से गाड़ी के नीचे दबे घायल युवक को निकाल कर अस्पताल रवाना किया गया है, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार का ड्राइवर नशे में था जिस वजह से यह हादसा हुआ, हादसे की वजह से रोड पर जाम लग गया था जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुरुस्त कराया और आगे की वैधानिक कार्यवाही में जुट गई,

Read more :- *हम आपके सेवक है और आप अपनी समस्याओं को हमे जरूर बताएं:मुख्यमंत्री*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Korba breaking :  बिना अनुमति फ्लाई ऐश डंपिंग पर NTPC को 90 लाख का पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित 

Korba breaking :  बिना अनुमति फ्लाई ऐश डंपिंग पर NTPC को 90 लाख का पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित नमस्ते कोरबा :...

More Articles Like This

- Advertisement -