बीती रात कोरबा में दो ट्रकों में जबरदस्त भिड़ंत, ट्रक बना आग का गोला दोनों चालकों की जलकर मौत

Must Read

बीती रात कोरबा में दो ट्रकों में जबरदस्त भिड़ंत, ट्रक बना आग का गोला दोनों चालकों की जलकर मौत

नमस्ते कोरबा  :- कोरबा जिले के risdi  उरगा बाईपास मार्ग पर झगरहा के समीप बीती रात दो ट्रकों में भयंकर टक्कर हो गई. इस टक्कर के कारण ट्रक में आग लग गई. बाईपास मार्ग पर हुई टक्कर के बाद ट्रकों में लगी आग की खबर दमकल विभाग को दी गई. 11000 केवी की बिजली लाइन को भी बंद किया गया.नगर सेना, बालको और सीएसईबी की दमकलों के माध्यम से आग पर काबू पाया गया. लेकिन उन दो लोगों को नहीं बचाया जा सका जो ट्रकों के चालक थे. राखड़ और चावल लोड ट्रक के चालक आग में बुरी तरह झुलस कर मौत को प्राप्त हो गए. हाइड्रा जेसीबी और अन्य माध्यमों से 7 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों ट्रक चालकों के शव बाहर निकाले गए. पता चला है कि दोनों मृत चालक बिहार निवासी थे.

मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई बड़ी मुश्किल से जाम को खुलवाया गया पार्षद चंद्रलोक सिंह द्वारा रात में ही अपने हाइड्रा एवं पोकलेन मशीन उपलब्ध कराकर जलती हुई ट्रकों को मार्ग से हटवाकर जाम खुलवाने में प्रशासन की मदद की,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर गांधी चौक में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर गांधी चौक में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण नमस्ते कोरबा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर...

More Articles Like This

- Advertisement -