सत्ता बदली,सरकार बदली परंतु नहीं रुक रहा है रेत का अवैध कारोबार

Must Read

सत्ता बदली,सरकार बदली परंतु नहीं रुक रहा है रेत का अवैध कारोबार

नमस्ते कोरबा:- बेशक सरकार बदल गई हो, शहर विधायक बदल गए हो कमान किसी की भी हो, अवैध कारोबार के सिलसिले पर कोई असर नजर नहीं आता। कुछ ऐसा ही नजारा शहर की सड़कों पर उस वक्त देखने को मिलता है, जब चौक चौराहों से रेत उड़ाते ट्रैक्टर गुजरते हैं। अवैध उत्खनन और परिवहन का दौर जिस बेधड़क अंदाज में जारी है, उससे ऐसा प्रतीत होता है, मानों रेत घाट से लेकर सड़कों तक सरकार या प्रशासन का नहीं, बल्कि रेत माफिया का ही राज हो। कांग्रेस शासन में जिस दुस्साहसिक ढंग से रेत तस्करों की सक्रियता रही, ताजा काबिज भाजपा की सरकार में भी प्रशासन के बेपरवाह रवैये के चलते इनके हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं।

Read more:-कोरबा जिले के 18 वें कलेक्टर अजीत वसंत ने किया पदभार ग्रहण

कोरबा के प्रवेश द्वार सीतामढ़ी के पास कोरबा का सबसे बड़ा रेत घाट है। यहां से सर्वाधिक रेत निकाली जाती है। जब रेत निकालना वैध था, तो यहां से प्रतिदिन दर्जनों ट्रैक्टर रेत बाहर निकालकर जरूरतमंदों के निर्धारित स्थान पर पहुंचाई जाती थी, लेकिन पिछले लगभग 3 वर्ष से रेत घाट का आवंटन नहीं किया गया। कोरबा के लोगों को इंतजार है कि  कम दामों पर रेत मिले.

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार,अपनों से बिछड़े चेहरों पर लौटी दिवाली की मुस्कान

एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार,अपनों से बिछड़े चेहरों पर...

More Articles Like This

- Advertisement -