कोरबा के पंडित रविशंकर शुक्ला नगर में बारिश बनी आफत: बिल्डिंग में घुसा पानी,सड़क बनी दरिया पानी में फंसा मालवाहक

Must Read

 कोरबा के पंडित रविशंकर शुक्ला नगर में बारिश बनी आफत: बिल्डिंग में घुसा पानी,सड़क बनी दरिया पानी में फंसा मालवाहक

नमस्ते कोरबा : सोमवार को दोपहर में हुई मूसलाधार बारिश ने शहर के निचले इलाकों की मुश्किलें बढ़ा दीं। पंडित रविशंकर शुक्ला नगर से पोड़ीबहार जाने वाला मार्ग देखते ही देखते पानी में डूब गया। यहां घुटनों तक पानी भरने से सड़क पर आवाजाही प्रभावित रही और तेज बहाव में एक मालवाहक वाहन भी फंस गया।

पास ही स्थित एक बिल्डिंग के निचले हिस्से में पानी भर जाने से वहां रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। पानी बढ़ता देख लोगों ने मकान की ऊपरी मंजिल पर शरण ली है। कुछ देर के लिए यहां अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

इधर मौसम विभाग ने कोरबा सहित कई जिलों में  अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। लगातार बारिश के बीच जलभराव ने शहर की जल निकासी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read more :- कांग्रेस ने कलेक्टर के दरबार में खोला विकास का ‘पंचनामा’

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

श्री अग्रसेन जयंती: वैभव से आगे सेवा और सामाजिक दायित्व की मिसाल,कोरबा में 5150वीं जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

श्री अग्रसेन जयंती: वैभव से आगे सेवा और सामाजिक दायित्व की मिसाल,कोरबा में 5150वीं जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -