15 फीट ऊंचे छप्पर पर बैठा मिला अजगर, घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू, जन सुरक्षा एवं बेजुबान के लिए हम हर खतरे से निपटने के लिए तत्पर ,जितेंद्र सारथी
नमस्ते कोरबा : करतला क्षेत्र ग्राम बागबुडा में एक व्यक्ति के कच्चे मकान के छप्पर में एक विशाल काय अजगर चढ़ कर बैठा हुआ था, जिस पर घर वालों की नजर पड़ी तो यह सोच कर हक्के बक्के रह गए कि इतनी ऊंचाई पर आखिर अजगर पहुंचा कैसे फिर घर वालों ने उसको भागने का काफी प्रयास किया जिस पर वो सफल नहीं हो सके आखिकार थक हार कर इसकी जानकारी जिले के रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया गया, जिस पर कुछ समय में पहुंचने की बात कही तब तक नजर बनाए रखने के लिए कहा फिर कुछ घंटे बाद जितेंद्र सारथी अपने टीम मेंबर भूपेंद्र जगत के साथ वहां पहुंचे और स्थानीय लोगों के मदद से 15 फीट ऊंचे छप्पर में चढ़ कर खपरे को हटाया गया,
कच्चे मकान के ऊपर चढ़ कर बड़ी सावधानी से आखिरकार 8 फीट के विशाल काय अजगर को नीचे लाया गया फिर उसे सुरक्षित थैले में डाला गया तब जाकर सभी ने राहत भरी सांस लिया फिर उसे सुरक्षित प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया।
जितेंद्र सारथी ने बताया यह रेस्क्यु ऑपरेशन बहुत ही खतरनाक था, अब तक का सब से जोखिम भरा रेस्क्यु जिसको बड़ी सूझ बुझ से किया गया थोड़ी सी चूक बड़े हादसा में बदल सकता था पर परिवार की सुरक्षा और उस बेजुबान जीव की सुरक्षा के लिए हम हर खतरे से झूझने के लिए तत्पर रहते हैं साथ ही यह भी कहा कि जब भी ऐसी स्थिति निर्मित हो घबराएं नहीं बल्कि हेल्प लाइन नंबर 8817534455 पर सूचना दे।
Read more :- *कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर कोरबा नगर एवं जिले को बजट में मिली करोड़ों की सौगातें*









