*बालको मेडिकल सेंटर ने बालको अस्पताल में शुरू की नई फार्मेसी*

Must Read

*बालको मेडिकल सेंटर ने बालको अस्पताल में शुरू की नई फार्मेसी*

नमस्ते कोरबा : बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी), रायपुर द्वारा बालको अस्पताल के परिसर में नई फार्मेसी का शुभारंभ किया गया। इस फार्मेसी का उद्घाटन बीएमसी की निदेशक डॉ. भावना सिरोही द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार तथा बालको के मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉ. विवेक सिंहा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बालको अस्पताल में शुरू की गई फार्मेसी का संचालन बीएमसी रायपुर द्वारा किया जाएगा। इसका उद्देश्य कोरबा एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को एक ही परिसर में आसानी से और किफायती दर पर आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराना है।

महत्वपूर्ण रूप से बीएमसी रायपुर शीघ्र ही बालको अस्पताल, कोरबा में कीमोथेरेपी डे-केयर सपोर्ट सुविधा शुरू करेगा जो कोरबा जिले की पहली ऐसी सुविधा होगी। कैंसर उपचार से संबंधित कीमोथेरेपी एवं अन्य विशेष दवाइयाँ भी इसी नई फार्मेसी से उपलब्ध कराई जाएँगी, जिससे मरीजों को उपचार के दौरान दवाइयों के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा।

बीएमसी रायपुर की निदेशक डॉ. भावना सिरोही ने कहा कि कोरबा में कीमोथेरेपी डे-केयर सुविधा की शुरुआत से स्थानीय मरीजों को इलाज के लिए अब बड़े शहरों, विशेषकर रायपुर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और समय पर उपचार संभव हो सकेगा।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,680SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Sunday special “कोरबा के कनकेश्वर धाम में हर साल लौटते हैं ये परिंदे… लेकिन क्या अगली बार भी आएंगे?”

Sunday special “कोरबा के कनकेश्वर धाम में हर साल लौटते हैं ये परिंदे… लेकिन क्या अगली बार भी आएंगे?” नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -