नगर में लगे सभापति को बधाई के पोस्टर.. विश्व हिंदू परिषद ने कहा – हमें जानकारी नहीं

Must Read

नगर में लगे सभापति को बधाई के पोस्टर.. विश्व हिंदू परिषद ने कहा – हमें जानकारी नहीं

नमस्ते कोरबा : नगर निगम सभापति चुनाव के बाद नवनिर्वाचित नेताजी की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रहा है। पहले भाजपा ने किनारा करते हुए बाहर का रास्ता दिखाया और अब विश्व हिंदू परिषद ने शुभकामना संदेश पर संगठन से किनारे लगा दिया है।

बता दें कि शहर के विभिन्न स्थानों पर बधाई संदेश का फ्लेक्स लगा हुआ है। जिसमें विश्व हिंदू परिषद की ओर से सभापति नियुक्त होने पर बधाई दी गई थी। इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री राजनारायण गुप्ता ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि शहर में लगे फ्लेक्स संगठन के किसी भी पदाधिकारी की जानकारी या अनुमति के बिना लगाया गया था।विश्व हिंदू परिषद राजनीतिक विषयों में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं रहता है, और न ही संगठन इस प्रकार की किसी भी गतिविधि का समर्थन करता है। शुभकामना संदेश वाले फ्लेक्स से संगठन का कोई संबंध नहीं है।

लोगों के मध्य प्रचारित भ्रम की स्थिति को लेकर उन्होंने कहा है कि संबंधित पक्षों से अनुरोध करते हैं कि इस विषय को लेकर किसी भी प्रकार की गलतफहमी न रखें।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,690SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा ब्रेकिंग : कोरबा नगर निगम में जनप्रतिनिधियों का ‘अपमान’! सभापति का अल्टीमेटम अब कुर्सी छोड़कर जमीन पर बैठेंगे

कोरबा ब्रेकिंग : कोरबा नगर निगम में जनप्रतिनिधियों का ‘अपमान’! सभापति का अल्टीमेटम अब कुर्सी छोड़कर जमीन पर बैठेंगे नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -