Wednesday, January 14, 2026

पुलिस स्मृति दिवस: श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने शहीद पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धांजलि, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Must Read

पुलिस स्मृति दिवस: श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने शहीद पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धांजलि, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

नमस्ते कोरबा : पूरे देश के साथ ही प्रदेश के कोरबा जिले में भी पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर शहादत पाने वाले वीर जवानों को याद किया गया। प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित किया गया,

कार्यक्रम में एसपी सिद्धार्थ तिवारी, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन,पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर,नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल,महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व महापौर जोगेश लांबा,सभापति श्याम सुंदर सोनी, सहित पुलिस के आलाधिकारियों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर उन जवानों की शौर्यता को याद किया गया, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुती दे दी। कार्यक्रम में वीरगति को प्राप्त होने वाले पुलिस जवानों के परिजनों का सम्मान भी किया गया।

21 अक्टूबर का दिन पूरे देश में पुलिस स्मृति दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस वर्ष भी कोरबा के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस जवानों को समर्पित इस दिन को मनाया गया और अमर जवान स्थल पर उनकी शहादत को याद किया गया।

Read more:- करवा चौथ का पर्व जिले में रविवार को परंपरागत ढंग से मनाया गया,चांद का दीदार करने इंतजार करती रही महिलाएं

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,410SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा का रहस्यमयी भटगांव: जहां घरों के दरवाजे सामने नहीं खुलते, डर और इतिहास की अनकही कहानी,देखिए वीडियो 

कोरबा का रहस्यमयी भटगांव: जहां घरों के दरवाजे सामने नहीं खुलते, डर और इतिहास की अनकही कहानी,देखिए वीडियो नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -