पिकनिक मना कर लौटते समय ओवरब्रिज से गिरे दो युवक,दोनों की मौके पर ही मौत,भैसमा ओवरब्रिज से गुजरते वक्त हुआ हादसा

Must Read

पिकनिक मना कर लौटते समय ओवरब्रिज से गिरे दो युवक,दोनों की मौके पर ही मौत,भैसमा ओवरब्रिज से गुजरते वक्त हुआ हादसा

नमस्ते कोरबा। बाइक सवार दो युवक ओवरब्रिज से नीचे गिर गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक युवक का कल रविवार को जन्मदिन था। दोनों जन्मदिन मना कर घर लौट रहे थे। घटना रविवार की देर शाम उरगा थाना क्षेत्र की है।

दोनों युवक ओवरब्रिज से लगभग 25 फ़ीट नीचे गिर गए। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवकों को जिंदा समझ कर 112 के माध्यम से अस्पताल के भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। युवकों का नाम आकाश 22 वर्ष और नितेश 26 वर्ष है।

दोनों युवक सर्वमंगला चौकी अंतर्गत भूविस्थापित ग्राम पाली पडनिया के रहने वाले थे। हादसे की जानकारी देते हुए मृतक के चाचा रूप कुमार कंवर ने बताया कि आकाश का रविवार को जन्मदिन था और वह अपने दोस्तों के साथ भैसमा के पास पिकनिक मनाने गया था।

नितेश और आकाश दोनों ने उससे घूमने जाने की बात कह कर बाइक मांगी। दोस्तों के साथ पिकनिक से वापस लौट रहे थे कि भैसमा ओवरब्रिज से गुजरते वक्त बाइक तेज रफ्तार में होने के कारण सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई और दोनों ओवरब्रिज से करीब 25 फीट नीचे जा गिरे। फोन पर परिजनों को जानकारी मिली कि 112 की मदद से अस्पताल ले जाया गया है।

परिजन मौके पर पहुंचे तब घटनाक्रम की जानकारी हुई। बाइक पुल के ऊपर पड़ी हुई थी, वहीं दोनों नीचे जा गिरे थे। दोनों के सिर पर गंभीर चोट आई जिस वजह से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।उरगा पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर मामले की जानकारी लेते हुए मर्ग जांच प्रारम्भ कर दी है।

Read more:- कोरबा लोकसभा से दूसरी बार निर्वाचित सांसद के रूप में ज्योत्सना चरणदास महंत ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,620SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

भीषण सड़क हादसा: कोरबा के SECL कर्मी समेत माता-पिता की दर्दनाक मौत,

भीषण सड़क हादसा: कोरबा के SECL कर्मी समेत माता-पिता की दर्दनाक मौत नमस्ते कोरबा :- एक दर्दनाक सड़क हादसे में...

More Articles Like This

- Advertisement -