कोरबा के रामपुर हाउसिंग बोर्ड में पेट्रोल चोर सक्रिय, रात में वाहन को बना रहे हैं निशाना

Must Read

कोरबा के रामपुर हाउसिंग बोर्ड में पेट्रोल चोर सक्रिय, रात में वाहन को बना रहे हैं निशाना

नमस्ते कोरबा :- शहर के रामपुर हाउसिंग बोर्ड स्थित 26 नंबर ब्लॉक में इन दिनों पेट्रोल चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ताजा घटना में एक संदिग्ध युवक को देर रात खड़े वाहन से पेट्रोल चोरी करते हुए देखा गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि युवक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चुपचाप वाहनों के पास पहुंचता है और पेट्रोल निकालने की कोशिश करता है। स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही आरोपी मौके से भाग निकला, लेकिन उसकी हरकत ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रहवासियों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले कई दिनों से लगातार पेट्रोल चोरी की शिकायतें सामने आ रही हैं। कई वाहन मालिक सुबह उठकर देखते हैं तो उनके वाहनों में पेट्रोल कम मिलता है। इससे लोगों में डर और आक्रोश दोनों बढ़ रहा है।

क्षेत्र के नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रात में गश्त बढ़ाई जाए, संदिग्धों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए और इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यह गिरोह और सक्रिय हो सकता है।

Read more :- ब्रेकिंग : 14 करोड़ के सीवरेज काम पर उठे सवाल,पार्षद ने कलेक्टर को लिखा पत्र,तकनीकी गड़बड़ी और घटिया निर्माण का आरोप

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

‘गणपति नाइट्स 3.0’ में थिरकेंगे डांस के सितारे, विजेताओं पर होगी नकद पुरस्कारों की बरसात

‘गणपति नाइट्स 3.0’ में थिरकेंगे डांस के सितारे, विजेताओं पर होगी नकद पुरस्कारों की बरसात नमस्ते कोरबा। युवा गणेश पूजा...

More Articles Like This

- Advertisement -