Wednesday, October 15, 2025

पाली गैंगवार:ट्रांसपोर्टर की हत्या के मामले में सरगना सहित 10 लोग गिरफ्तार

Must Read

पाली गैंगवार:ट्रांसपोर्टर की हत्या के मामले में सरगना सहित 10 लोग गिरफ्तार

नमस्ते कोरबा : कोयला के कारोबार में दो पक्षों की रंजिश पर क्षणिक आवेश में घटित गैंगवार में घायल एमटीसी कम्पनी के एक ट्रांसपोर्टर की मौत ने मामले को गंभीर बना दिया है। पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने मौके की नजाकत को भांपते हुए रात भर पाली थाना में डेरा डाला वहीं मृतक के भाई की लिखित शिकायत में नामजद किए गए लोगों की तलाश तेज की गई। बढ़ते आक्रोश को कम करने में पुलिस लगातार कार्य कर रही है। इस घटना में 16 लोगों पर FIR दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए लगभग 6 टीमों का गठन कर उन्हें रवाना कर दिया गया है।

इस दौरान सूत्रों से मिल रही है जानकारी के अनुसार पुलिस ने ट्रांसपोर्टर की हत्या के मामले में घटना के बाद फरार हुए भाजपा के मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर, उसके भाई व भांजे को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार रोशन सिंह गुट ने 40- 50 लोगों को बाहर बुलाया था। इन्हीं लोगों ने हमला किया और घटना को अंजाम दिया। पाली नगर पंचायत क्षेत्र में घटना को लेकर बंद बुलाया गया है। बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है। तीन चिकित्सकों की टीम मृतक का पीएम कर रही है।

एसईसीएल सरायपाली के बुडबुड खदान में वर्चस्व को लेकर लड़ाई हुई और इसने हिंसा का रूप ले लिया। आक्रोशित लोगों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। मौके पर पुलिस बल तैनात किए गए है।

प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है। बताया गया है कि 16 आरोपियों ने खुद थाने आकर सरेंडर किया है। इन लोगो के खिलाफ नामजद मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने रोशन ठाकुर, गौरव सिंह ठाकुर, वासु ठाकुर, सौरभ श्रीवास, सुशांत ठाकुर उर्फ सीजू, संस्कार ठाकुर, मोंटी कश्यप, मुकेश श्रीवास, सुनील सागर, प्रभात दुबे, निलेश सिंह राज, कैलाश कैवर्त, अनिल मरावी उर्फ छोटू, मयंक सिंह ठाकुर, सूरज पासवान, सुरेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मृतक के भाई अनिल जायसवाल ने बताया कि रोशन सिंह ठाकुर के गुट ने उनके भाई को मारा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 6 महीने से चल रहे विवाद की शिकायत पाली थाने में की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मृतक के परिजनों ने थाना प्रभारी विनोद सिन्हा पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। एसईसीएल के सब एरिया मैनेजर पर भी रोशन सिंह के साथ मिलकर कोयले की हेराफेरी में शामिल होने का आरोप है।

Read more:- कोयला खदान में वर्चस्व की लड़ाई ने लिया हिंसक रूप,दो गुटों के बीच हुए गैंगवार में ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की हत्या,घटना के बाद पाली नगर में भारी तनाव,पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी स्वयं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर मौजूद

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,140SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

दीपावली पर कोरबा को रोशन करने के लिए मिट्टी के दिए अपनाकर बढ़ाएं कोरबा का मान

दीपावली पर कोरबा को रोशन करने के लिए मिट्टी के दिए अपनाकर बढ़ाएं कोरबा का मान नमस्ते कोरबा : दीवाली...

More Articles Like This

- Advertisement -