Monday, March 2, 2026

भाजपा सरकार का एक साल,छत्तीसगढ़ हुआ बदहाल,कांग्रेस ने सभी जिला मुख्यालय में प्रदेश सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन किया

Must Read

भाजपा सरकार का एक साल,छत्तीसगढ़ हुआ बदहाल,कांग्रेस ने सभी जिला मुख्यालय में प्रदेश सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन किया

नमस्ते कोरबा : भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने के विरोध में आज टी पी नगर चौक कोरबा में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में 1 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में प्रदेश सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया।

इस मौके पर महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के एक साल में छत्तीसगढ़ बदहाल हो गया। प्रदेश में आए दिन हत्या, डकैती, लूटमार, नशाखोरी, अवैध कारोबार के समाचार आम बात हो गयी है। शांति प्रिय छत्तीसगढ़ इन दिनों अशांति की मार झेल रहा है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक साल से भाजपा की सरकार स्थापित है। सरकार में आने के लिए भाजपा ने अनेकों-अनेक वायदे किये थे, जो पूरी तरह निराधार हो गया है। किसानों से 3100 रूपये एक मुस्त राशि से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान लेने का वायदा किया गया था लेकिन वर्तमान में ना तो एकमुस्त राशि दे रहे हैं और ना ही प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीद रहे हैं, जिससे किसान अपने आप में ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

प्रदेश सचिव बी एन सिंह ने कहा कि प्रदेश बेरोजगार युवाओं को दिया जाने वाला सहायता राशि को बंद कर दिया जो युवाओं के साथ अन्याय है, प्रदेश में युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश सरकार गंभीर नही हैं।

ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर ने भाजपा सरकार के एक साल के विफलताओं को बताते हुए कहा कि बलौदा बाजार अग्निकांड, लोहारीडीह हत्याकांड, बलरामपुर हादसा, हसदेव जंगल कटाई आदि मामले भाजपा सरकार के सफलता की सच्चाई है।

आयोजित कार्यक्रम को महिला अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकेश राठौर, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष गजानंद साहू, नारायण कुर्रे, सेवादल प्रमुख प्रदीप पुरायणे, ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, दुष्यंत शर्मा, आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महेन्द्र सिंह चौहान, पालुराम साहू, रवि खुंटे, आरिफ खान, रामगोपाल यादव, पुष्पा पात्रे, मनकराम साहू, अनवर रजा, शशी अग्रवाल, पंचराम आदित्य, समसुद्दीन, मुस्लिम खान, श्याम बाई खुंटे, श्रीराम साहू, अश्वनी पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Read more :- ग्राम पंचायत रामपुर से लगे इलाके में 40 से 45 हाथियों के दल ने चैनपुर-रामपुर मार्ग में दस्तक दी

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,560SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

आयुष्मान भारत योजना में शामिल हुआ Meena Jain Memorial Hospital, अब ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज

आयुष्मान भारत योजना में शामिल हुआ Meena Jain Memorial Hospital, अब ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज नमस्ते कोरबा :...

More Articles Like This

- Advertisement -