निहारिका के समीप गुमटी में एक महिला की लाश फांसी के फंदे पर मिली, सिविल लाइन पुलिस पहुंची मौके पर

Must Read

निहारिका के समीप गुमटी में एक महिला की लाश फांसी के फंदे पर मिली, सिविल लाइन पुलिस पहुंची मौके पर

नमस्ते कोरबा : निहारिका के समीप गुमटी में एक महिला की लाश फांसी के फंदे पर मिली है। मृतिका अपने पति और परिजनों के साथ थोड़ी ही दूर स्थित अस्पताल में ठहरी थी, जहां उसका दस दिन का बेटा भर्ती है। पुलिस मौके पर पहुंच वैधानिक कारवाई में जुट गई है।

घटनास्थल से थोड़ी ही दूर एक परिवार बैठा हुआ था। जिनसे बात करने पर मृतिका की पहचान उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसामुड़ा निवासी प्रियंका बिंझवार के रूप में हुई।

मौके पर मौजूद उसके पति अनुज कुमार बिंझवार ने बताया कि उसकी शादी प्रियंका से करीब 4 साल पहले हुई थी। पहले संतान की मौत के बाद दूसरी बार 16 अप्रैल को प्रियंका का प्रसव हुआ था। उसके 10 दिन के बच्चे की तबीयत बीते कुछ दिनों से ठीक नहीं थी।

उन्होंने दो दिन पहले ही अपने बच्चे को शिशु रोग विशेषज्ञ के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। जिसका उपचार चल रहा है। प्रियंका देर रात बच्चे को दूध पिलाने के नाम पर वार्ड से निकली थी। इसके बाद नहीं लौटी। वे काफी देर तक इंतजार करने के बाद प्रियंका की तलाश में निकले।

इसी दौरान रात करीब 3 बजे उसे फांसी के फंदे पर लटकी प्रियंका की लाश दिखी। जिसकी जानकारी उसने कोरबा में ही रोजी मजदूरी करने वाले मृतिका के भाई को दी है। बहरहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB से की चर्चा”

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB...

More Articles Like This

- Advertisement -