नया बस स्टैंड के पास संदिग्ध अवस्था में एक युवक की लाश मिली,सीएसईबी पुलिस मौके पर पहुंची

Must Read

नया बस स्टैंड के पास संदिग्ध अवस्था में एक युवक की लाश मिली,सीएसईबी पुलिस मौके पर पहुंची

नमस्ते कोरबा : नया बस स्टैंड के पास संदिग्ध अवस्था में एक युवक की लाश मिली है। इसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना टीपी नगर स्थित नया बस स्टैंड की है। जहां आज शनिवार सुबह युवक की लाश मिली है। मृतक की पहचान राजू के रूप में हुई है। जो राजधानी बस में हेल्पर का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि राजू पिछले एक सप्ताह से कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती था,

फिलहाल राजू की मौत कैसे हुई इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सीएसईबी पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है। रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Read more:- बाबा श्याम का सज गया भव्य दरबार, दशम श्री श्याम अखाड़ा का योजना आज, कोरबा के ग्राम बुंदेली में होगा आयोजन

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,750SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में बड़ा हादसा टला: कैलाश विहार कॉलोनी में गराज पर गिरा विशालकाय पेड़

कोरबा में बड़ा हादसा टला: कैलाश विहार कॉलोनी में गराज पर गिरा विशालकाय पेड़ नमस्ते कोरबा :- एचटीपीएस की कैलाश...

More Articles Like This

- Advertisement -