Wednesday, February 25, 2026

कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत को नई दिल्ली में मिला इंडिया प्राइड अवॉर्ड

Must Read

कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत को नई दिल्ली में मिला इंडिया प्राइड अवॉर्ड

नमस्ते कोरबा :- कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत को नई दिल्ली में मिला इंडिया प्राइड अवॉर्ड, शहर की जनता को जताया आभार,महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा यह उपलब्धि कोरबा नगर निगम के अधिकारियों,स्वच्छता दीदियों व सफाई कार्य में लगे भाईयों व आम जनता को समर्पित है,

कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 25 नवंबर 2025 को इंडिया प्राइड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर दैनिक भास्कर की पूरी टीम उपस्थित रही।

चुनाव के बाद महापौर पद संभालते ही संजू देवी राजपूत ने शहर में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान शुरू किया। इस अभियान का असर पूरे शहर में स्पष्ट दिखाई दिया, जिसका परिणाम यह रहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम कोरबा ने पूरे भारत में आठवां स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि न केवल नगर निगम के लिए, बल्कि पूरे कोरबा जिले व छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय बन गई है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि कोरबा नगर निगम के आयुक्त आईएएस  आशुतोष पांडे द्वारा लगातार कोरबा को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के दिशा में टीम बना कर कार्य किया जा रहा है स्वच्छता अधिकारी  संजय तिवारी  और निगम के अधिकारीगण और स्वच्छता दीदी – भाईयों व आम जनता के सहयोग व कार्यकुशलता से यह सफलता मिली है

“यह मेरे लिए गर्व की बात है कि कोरबा ने स्वच्छता रैंकिंग में देश में आठवां स्थान प्राप्त किया। दिल्ली में आयोजित इस सम्मान समारोह में मिला पुरस्कार पूरे कोरबा की जनता का सम्मान है। मैं हृदय से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरी प्रशासन मंत्री अरुण साव तथा कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन का आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने नगर निगम के विकास कार्यों में हर संभव सहयोग प्रदान किया।”

महापौर ने आगे कहा कि कोरबा की जनता का एक ही मंत्र “ना गंदगी करूंगी, ना करने दूंगी”शहर को लगातार बेहतर बनाने की दिशा में प्रेरित करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में कोरबा नगर निगम स्वच्छता रैंकिंग में और भी बेहतर स्थान प्राप्त करेगा। इसके लिए निगम की टीम और जनप्रतिनिधि निरंतर प्रयासरत हैं।

अंत में उन्होंने कोरबा की जनता के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान जनता के विश्वास, सहयोग और शहर को सुंदर बनाने के संकल्प का परिणाम है।

“मैं कोरबा की जनता का तहे दिल से धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मुझे सेवा का अवसर दिया और स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में साथ दिया।”

Read more :- SIR प्रक्रिया ने वर्षों बाद मिलाया मायका,लेकिन बदल चुकी थी दुनिया

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,560SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“यादव जी की लव स्टोरी”फिल्म के विरोध में सर्व यादव समाज ने कलेक्ट्रेट तक रैली निकाल कर ज्ञापन दिया

“यादव जी की लव स्टोरी"फिल्म के विरोध में सर्व यादव समाज ने कलेक्ट्रेट तक रैली निकाल कर ज्ञापन दिया नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -