बालको में श्रद्धा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना

Must Read

बालको में श्रद्धा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना

नमस्ते कोरबा :- बालको नगर में उत्कल भारती सेवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को भगवान श्री जगन्नाथ की पावन बाहुड़ा (वापसी) रथ यात्रा श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुई। गुंडीचा मंदिर (रामलीला मैदान) से प्रारंभ हुई रथ यात्रा श्री राम मंदिर के लिए रवाना हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

इस अवसर पर पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल विशेष रूप से रथ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ, भ्राता श्री बलभद्र एवं बहन देवी सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर प्रदेश और क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य तथा खुशहाली की कामना की।

रथ यात्रा के दौरान “जय जगन्नाथ” के जयघोष और भक्ति गीतों से पूरा बालको क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ महाप्रभु के रथ का दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर बालको क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की कृपा से समाज में प्रेम, सद्भाव और समृद्धि बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख-शांति का संचार हो।

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

जेसीआई कोरबा सेंट्रल मनाएगा सात दिवसीय जेसीआई वीक, युवाओं के नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों पर रहेगा फोकस

जेसीआई कोरबा सेंट्रल मनाएगा सात दिवसीय जेसीआई वीक, युवाओं के नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों पर रहेगा फोकस नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -