श्रम, उद्योग एवं आबकारी मंत्री के हाथों हुआ लोक प्लस पत्रिका का विमोचन

Must Read

श्रम, उद्योग एवं आबकारी मंत्री के हाथों हुआ लोक प्लस पत्रिका का विमोचन

नमस्ते कोरबा। पत्रकार कमल तिवारी की लोक प्लस पत्रिका का विमोचन छत्तीसगढ़ शासन के श्रम मंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा आबकारी विभाग मंत्री लखन लाल देवांगन के हाथों संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने पत्रिका के प्रकाशन को पत्रकारिता के क्षेत्र में सकारात्मक पहल बताते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकार साथियों ने भी लोक प्लस पत्रिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पार्षद नरेंद्र देवांगन, पत्रकार जितेंद्र राजपूत एवं रेणु जायसवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों एवं पत्रकारों के बीच आत्मीय संवाद और सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

Read more :- *संडे स्पेशल* “हर घूंट में जहर: कोरबा के पाली ब्लॉक के गांव महुआपानी में फ्लोराइड वाला पानी पीने से कई वर्षों से बीमार हो रहे लोग”

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*संजयनगर वायशेप अंडरब्रिज निर्माण कार्य का उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में हुआ शुभारंभ*

*संजयनगर वायशेप अंडरब्रिज निर्माण कार्य का उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में हुआ शुभारंभ* नमस्ते कोरबा।...

More Articles Like This

- Advertisement -