सांसद ज्योत्सना महंत पहुंचीं आगजनी स्थल, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा घायलों से भी की मुलाक़ात-समुचित चिकित्सा का दिया आश्वासन

Must Read

सांसद ज्योत्सना महंत पहुंचीं आगजनी स्थल, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा घायलों से भी की मुलाक़ात-समुचित चिकित्सा का दिया आश्वासन

नमस्ते कोरबा  :- जिले के टी.पी. नगर क्षेत्र में भीषण अग्निकांड के बाद कोरबा लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय संवेदनशील सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत आज दुर्घटनास्थल में पहुंची। जहां घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस भीषण अग्निकांड में 3 लोगों की मौत हो गई थी। इतना ही नहीं कई दुकानें जलकर खाक हो गई थीं। जिसमे व्यापारीयो को करोड़ो का नुकसान हुआ था।

कोरबा शहर के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में स्थित इंदिरा कमर्शियल कंपलेक्स में दो दिन पहले हुए भीषण अग्निकांड हुआ था। कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यापारियों से मुलाकात कर नुकसान का जायजा लिया।

सांसद के निरीक्षण के दौरान कोरबा महापौर राजकिशोर प्रसाद सहित कई कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे। मीडिया से चर्चा करते हुए सांसद  ज्योत्सना महंत ने कहा कि कोरबा के इतिहास में यह इस तरह की पहली घटना है। उन्होंने इस हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस निरीक्षण के बाद कोरबा सांसद निजी अस्पताल में उपचार करा रहे घायलों से मुलाकात भी की।

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*ट्रांसपोर्ट नगर चौक में लगाए छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा*सभापति नूतन ठाकुर और छत्तीसगढ़िया सर्व समाज की मांग*

*ट्रांसपोर्ट नगर चौक में लगाए छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा*सभापति नूतन ठाकुर और छत्तीसगढ़िया सर्व समाज की मांग* नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -