Tuesday, February 17, 2026

कोरबा,गौरेला-पेंड्रा मरवाही जिले में भूकंप के झटके किए गए महसूस

Must Read

कोरबा,गौरेला-पेंड्रा मरवाही जिले में भूकंप के झटके किए गए महसूस

नमस्ते कोरबा :- कोरबा,गौरेला-पेंड्रा मरवाही जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए. साथ ही लोग घर छोड़कर सड़कों पर आ गए. हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि भूकंप का केंद्र कहां और तिव्रता कितनी थी।

मिली जानकारी के अनुसार गौरेला पेंड्रा मरवाही के कई इलाकों में सुबह 9:09 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके अफरातफरी मच गई। हालांकि अभी इस घटना से किसी के हताहत होने से नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

पसान ईलाका उस वक्त दहल गया जहां यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक जमीन के हिलने से लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई। भूकंप के चलते ईलाके के कई घरों की दीवारों पर दरारें भी पड़ गई है।

पसान के साथ ही पड़ोसी जिला जीपीएम जिले में भी लोगों ने भूकंप के झटकों को महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 आंकी गई है। सुबह करीब 9 बजकर 9 मिनट पर यह भूकंप आया है। फिलहाल भूकंप से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल*

*बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल* नमस्ते कोरबा : वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम...

More Articles Like This

- Advertisement -