प्रधान डाकघर के कर्मचारियों द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली,रैली के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान के लिए किया गया लोगों को जागरूक

Must Read

प्रधान डाकघर के कर्मचारियों द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली,रैली के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान के लिए किया गया लोगों को जागरूक

नमस्ते कोरबा :- आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ”हर घर तिरंगा” अभियान के प्रति लोगों को प्रेरित और जागरूक करने के लिए डाक विभाग कोरबा के कर्मचारियों द्वारा मुख्य डाकघर से तिरंगा रैली निकाली गई जो सुभाष चौक,घंटाघर चौक होते हुए वापस डाकघर में आकर समाप्त हुई,

प्रधान डाकघर के डाकपाल विजय कुमार दुबे ने बताया कि हर घर तिरंगा-हर मन तिरंगा”, भारत माता की जय, वंदे मातरम, डाक विभाग ने ठाना है कि हर घर तिरंगा पहुंचाना है। आपका दोस्त-इंडिया पोस्ट, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा-झंडा ऊंचा रहे हमारा के उद्घोष के बीच गुंजायमान होता डाक विभाग का यह अभियान विगत वर्ष से जारी है, जिसमें 13 अगस्त से 15 अगस्त तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है अभी तक प्रधान डाकघर के माध्यम से 20 हजार तिरंगे की बिक्री की गई है, एवं लोगों को विभिन्न माध्यमों से अपने घरों में तिरंगा फहराकर आजादी के अमृत महोत्सव में भागीदारी निभाने हेतु जागरूक किया जा रहा है, तिरंगा रैली में डाक विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*Sunday special*: *कोरबा की चाय की टपरी: जहां खबरें अखबार से पहले पहुंचती हैं,घंटाघर से निहारिका और टीपी नगर से पावर हाउस रोड तक...

*Sunday special*: *कोरबा की चाय की टपरी: जहां खबरें अखबार से पहले पहुंचती हैं,घंटाघर से निहारिका और टीपी नगर...

More Articles Like This

- Advertisement -