राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में आज वार्ड क्र. 07 और वार्ड क्र. 10 में पहुंचा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान
नमस्ते कोरबा :- कोरबा विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाकर प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जा रही है। इसी कड़ी में आज राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस की टीम वार्ड क्र. 07 और वार्ड क्र. 10 पहुंची और घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल स्वयं घर घर जाकर लोगों से रूबरू हुये और उनकी समस्याएं भी पूछी। उन्होने ने कहा इस अभियान के माध्यम से हम घर-घर जाकर जनहितैषी योजनाओं का विस्तार से लोगों को जानकारी दे रहे हैं और जहॉ समस्या है उन्हें दूर करने का प्रयास भी कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। शासकीय योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही है और पाम्पलेट का वितरण किया जा रहा है।
इस अभियान के कोरबा ब्लॉक प्रभारी एवं महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि इस अभियान से भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार होगा, यह अभियान 26 जनवरी 2023 से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगा। वर्तमान में बुथ एवं वार्ड स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है उसके बाद ब्लॉक स्तर पर और फिर जिला स्तर पर होने के बाद समापन प्रदेश स्तर पर रायपुर में आयोजित होगा।
कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर ने बताया कि इस अभियान के दौरान हम राहुल गांधी का पत्र लोगों को दे रहे हैं साथ ही हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का स्टीकर लोगों के अनुमति से उनके घर के दरवाजे पर चिपका रहे हैं। उन्होने आगे बातया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल संसद सदस्य ने पत्र भेजकर अवगत कराया कि शीघ्र ही सभी ब्लॉक में मंडल कांग्रेस कमेटी का गठन किया जायेगा।
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में आज वार्ड क्र. 07 और वार्ड क्र. 10 में पहुंचा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान
Must Read
- Advertisement -
More Articles Like This
- Advertisement -