कोरबा ब्रेकिंग : एक झपकी और मौत से सामना! कोरबा के इमलीडुग्गू बाईपास पर हाइवा 20 फीट गहरे नाले में जा गिरा

Must Read

कोरबा ब्रेकिंग : एक झपकी और मौत से सामना! कोरबा के इमलीडुग्गू बाईपास पर हाइवा 20 फीट गहरे नाले में जा गिरा

नमस्ते कोरबा :- जिले के इमलीडुग्गू बाईपास मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रहा एक हाइवा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 20 फीट गहरे नाले में जा गिरा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन चलाते समय चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवा सड़क से उतरते हुए सीधे नाले में जा गिरा, जिससे मौके पर जोरदार आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और चालक की मदद की। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना के बावजूद चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया,

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए, जिससे कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना ने एक बार फिर लंबी दूरी तय करने वाले भारी वाहनों के चालकों की थकान और नींद की समस्या को उजागर कर दिया है।

Read more : कोयले की धरती पर हरियाली का उत्सव,पहली बारिश में कोरबा ने ओढ़ ली हरियाली की चादर

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,950SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

छठ घाटों पर पहुँचकर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूर्वांचल समाज को दी शुभकामनाएँ

छठ घाटों पर पहुँचकर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूर्वांचल समाज...

More Articles Like This

- Advertisement -