सुयशः खुशी अग्रवाल ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड कामर्स में अर्जित किया 91 प्रतिशत

Must Read

 

सुयशः खुशी अग्रवाल ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड कामर्स में अर्जित किया 91 प्रतिशत

नमस्ते कोरबा:- आज सीबीएसई बोर्ड 12वीं का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें एनटीपीसी साडा कालोनी निवासी एवं केन्द्रीय विद्यालय एनटीपीसी कोरबा क्र. 02 में अध्ययनरत् खुशी अग्रवाल ने कामर्स संकाय में 91 प्रतिशत अंक अर्जित कर कोरबा को गौरवान्वित किया है। खुशी राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निज सहायक सुरेश अग्रवाल की छोटी पुत्री हैं और प्रारंभ से ही वह प्रतिभा की धनी रही। खुशी अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह पुणे से बीबीए और उसके बाद एमबीए करने की इच्छुक है। यहॉ यह बताना भी लाजिमी होगा कि सुरेश अग्रवाल की बड़ी पुत्री आंचल अग्रवाल ने भी प्री-पीएससी का एक्जाम क्लीयर कर ली हैं, उसका परिणाम भी पीएससी ने कल ही जारी किया था। आंचल अग्रवाल ने सिविल सर्विसेज में जाना चाहती हैं और इसके लिए मेन एक्जाम के लिए भी तैयारी प्रारंभ कर दी हैं।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार*पैवेलियन में औद्योगिक संचालन में महिला नेतृत्व, तकनीकी नवाचार और सामुदायिक विकास की झलक

*छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार*पैवेलियन में औद्योगिक संचालन में महिला नेतृत्व, तकनीकी नवाचार और...

More Articles Like This

- Advertisement -