Thursday, February 19, 2026

कटघोरा नगर पालिका में अविश्वास का संकट!.. 22 को भाजपा पार्षद लाएगी अविश्वास प्रस्ताव.

Must Read

कटघोरा नगर पालिका में अविश्वास का संकट!.. 22 को भाजपा पार्षद लाएगी अविश्वास प्रस्ताव.

NAMASTE KORBA :- छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद अब कांग्रेस पार्षदों की कुर्सी खतरे में दिख रही है। भाजपा की जीत के साथ नगरीय निकायों में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। फिलहाल कोरबा जिले में नगर निगम और दीपका नगर पालिका परिषद, कटघोरा नगर पालिका परिषद, तथा पाली नगर पंचायत और छुरी नगर पंचायत में कांग्रेस की सत्ता है। लेकिन प्रदेश में भाजपा की सत्ता होने के कारण बीजेपी पार्षद अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं। उनको उम्मीद है निर्दलीय सत्ता के साथ ही रहना चाहेंगे। इसलिए उनको साधना कठिन नहीं है। इसके साथ ही असंतुष्ट कांग्रेस पार्षदों को भी पाले में लाया जा सकता है।

बता दें दीपका नगर पालिका के बाद अब कटघोरा नगर पालिका में अध्यक्ष रतन मित्तल के खिलाफ़ बीजेपी पार्षदों के दल ने 22 दिसम्बर को के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव अनुशरण लाया जाएगा। लेकिन अविश्वास प्रस्ताव की सुगबुगाहट से सत्ताधारी कांग्रेस सतर्क है। भाजपा यहां अविश्वास प्रस्ताव लाए, इसके पहले ही कांग्रेस अपने पार्षदों को जोड़कर रखने में जुट गई है। दूसरी ओर भाजपा के पार्षद सरकार गठन होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद वे शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कह रहे हैं।

Read more:- प्रदेश के मुखिया हार की असली वजह, विकास कार्य रोकने के लिए चुन चुनकर अधिकारियों को कोरबा भेजा गया : जयसिंह

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,550SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

शोक समाचार : पत्रकार श्रवण साहू नहीं रहे,शुक्रवार को अंत्येष्टि

शोक समाचार : पत्रकार श्रवण साहू नहीं रहे,शुक्रवार को अंत्येष्टि नमस्ते कोरबा। वरिष्ठ पत्रकार एवं कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य...

More Articles Like This

- Advertisement -