Sunday, December 28, 2025

कटघोरा ब्रेकिंग : नगर पालिका की सामान्य सभा में हंगामा, भाजपा ने किया बहिष्कार,धरने पर बैठे पार्षद

Must Read

कटघोरा ब्रेकिंग : नगर पालिका की सामान्य सभा में हंगामा, भाजपा ने किया बहिष्कार,धरने पर बैठे पार्षद

नमस्ते कोरबा (आयुष मित्तल) : नगर पालिका परिषद की सामान्य सभा की बैठक आज हंगामे और विरोध के बीच संपन्न हुई। बैठक में भाजपा मंडल के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों और पदाधिकारियों ने नगर पालिका सीएमओ और अध्यक्ष के खिलाफ जमकर विरोध दर्ज कराया और बैठक का बहिष्कार कर दिया।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर विकास से जुड़ी चर्चा में पारदर्शिता नहीं रखी जा रही है। उन्होंने मांग की कि नगर के सभी जनप्रतिनिधियों विशेष रूप से भाजपा पार्षदों को दर्शक दीर्घा में बैठाने की व्यवस्था की जाए, ताकि वे चर्चा को सुन और समझ सकें। मौके पर बढ़ते तनाव को देखते हुए कटघोरा पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और माहौल शांत कराया गया।

इस पूरे विवाद पर नगर पालिका के सीएमओ का कहना है कि अधिनियम के अनुसार निर्णय लेने का अधिकार नगर पालिका परिषद के सदस्यों का है, न कि सीएमओ का।  भाजपा ने चेतावनी दी है कि अगर पारदर्शिता और जनप्रतिनिधियों के सम्मान को लेकर सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Read more :- महापौर संजू देवी ने डेंगूरनाला छठ घाट का किया निरीक्षण, दिए सफाई व सुविधाओं के निर्देश

*दीपावली पर कोरबा को मिला लक्ज़री का नया उपहार ‘होटल स्टे ऑरा’ का भव्य शुभारंभ, मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत ने किया उद्घाटन*

छठ पूजा के लिए गेहूं की पिसाई 26/10/25 दिन रविवार को सुबह 7:00 से शुरू होगा 

स्थान : मुस्कान आटा चक्की पंडित रविशंकर शुक्ला नगर

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,380SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कांग्रेस कार्यालय कोरबा में कांग्रेस पार्टी के 140 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 141वां स्‍थापना दिवस मनाया गया 

कांग्रेस कार्यालय कोरबा में कांग्रेस पार्टी के 140 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 141वां स्‍थापना दिवस मनाया गया नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -